Education loan in India : ऐजुकेशन  लोन मुख्य रूप से ट्यूशन फीस, रहनेखाने, किताबें खरीदने, लैब फीस और कभीकभी गैजेट (लैपटौप) जैसे खर्चों को कवर करता है.

अगर आप को शिक्षा के लिए सफर करना होता है तो ऐजुकेशन लोन शिक्षा के लिए किए गए आप के सफर के खर्चों को भी कवर कर सकता है. बैंक/वित्तीय संस्थान (सरकारी, प्राइवेट, हृक्चस्नष्ट) मूलधन पर मोराटोरियम-पीरियड देते हैं यानी पढ़ाई खत्म होने या प्लेसमैंट तक श्वरूढ्ढ शुरू नहीं होती. इस से कमाई से पहले भुगतान का बोझ नहीं होता है.

ऐजुकेशन लोन लेने के फायदे

उच्च शिक्षा तक आसान पहुंच: विदेशों (अमेरिका , ब्रिटेन, कनाडा, आस्ट्रेलिया आदि) या भारत के प्रीमियम संस्थानों जैसे IIT, IIM, AIIMS, NISU में फीस अकसर लाखों में होती है. जरूरी नहीं कि सब के पास इतने रुपए हों. पैसे न होने पर भी सपने देखने का हक सब को है. इसी सपने को हकीकत बनाने के लिए दाखिले के समय लोन का सहारा लिया जा सकता है. लोन ले कर आप फीस का भुगतान करते हैं.

बाद में कमाई कर के इस लोन को चुकाया जा सकता है. अच्छे संस्थानों में प्लेसमैंट अच्छी मिलती है. इसलिए लोन चुकाने में सामान्यतया समस्या नहीं आती. इस तरह आप परिवार की बचत को इमरजैंसी या अन्य लक्ष्यों के लिए बचा कर रख सकते हैं.

क्रैडिट हिस्ट्री पर असर

समय पर लोन चुकाने से युवा उम्र में ही आप का क्रैडिट स्कोर बेहतर होता है जो भविष्य में अन्य ऋण (होम लोन/कार लोन आदि) लेने में कम ब्याज दर दिलाने में मदद करता है.

टैक्स बचत

आयकर अधिनियम की धारा 80ई के तहत ऐजुकेशन लोन पर चुकाए गए ब्याज पर 8 वर्षों तक टैक्स छूट का लाभ मिलता है जो प्रभावी ब्याज दर को काफी कम कर देता है.

लचीलापन

कोर्स फीस+जीवनयापन खर्च+यात्रा+बीमा एक ही लोन में पैक हो सकते हैं. कुछ योजनाओं (केंद्र/राज्य सरकार की स्कीम, जैसे CSIS, पद्मा स्कीम) में ब्याज सब्सिडी या गारंटीमुक्त विकल्प भी मिलते हैं.

मोराटोरियम पीरियड का फायदा

लोन चुकाने की प्रक्रिया पढ़ाई खत्म होने के तुरंत बाद शुरू नहीं होती है. आमतौर पर कोर्स पूरा होने के बाद 6 महीने से 1 साल तक की मोहलत मिलती है जिस से आप नौकरी पाने के बाद EMI शुरू कर सकें.

कौन ले सकता है ऐजुकेशन लोन

भारतीय नागरिक, आमतौर पर 18-35 वर्ष.

मान्यताप्राप्त संस्थान का प्रवेश प्रमाणपत्र.

कोसाइंडर (मातापिता/अभिभावक) की आय पू्रफ. (कई बैंकों में बिना कोसाइंडर भी उच्च रैंक के कोर्स के लिए संभव).

ऐकैडमिक रिकौर्ड (पिछले अंक) और कोर्स की रोजगार संभावना को देखा जाता है.

ब्याज दरें और खर्च ब्याज दरें: सरकारी बैंक 8 से

10 प्रतिशत (फ्लोटिंग), प्राइवेट 10 से 14%.

प्रोसैसिंग फ्रीस (0.5-1%), डौक्यूमैंट वैरिफिकेशन, बीमा प्रिमियम.

पूर्व भुगतान पैनल्टी कुछ बैंकों में हो सकती है.

मोराटोरियम पीरियड में जमा ब्याज यदि भुगतान न किया जाए तो मूलधन में जुड़ जाता है. ऐसे में कुल लागत बढ़ती है.

लोन लेने के टिप्स

कुल खर्च गणना करें जैसे फीस+रहने का खर्च+यात्रा खर्च आदि. फिर लोन राशि तय करें. जरूरत से ज्यादा न लें.

स्कौलरशिप/असिस्टैंटशिप पहले देखें. इन से लोन बैलेंस घटता है.

कई बैंकों की ईएमआई कैल्कुलेटर से तुलना करे- ब्याजदर, मोराटोरियम, प्री पे पैनल्टी.

सरकारी सब्सिडी योजनाओं (ष्टस्ढ्ढस्, राज्य स्तर ब्याज सब्सिडी) को चैक करें. स्ष्ट/हृक्चष्ट को ब्याज छूट मिलती है.

लोन ऐग्रीमैंट में क्लौज भुगतान छूट पढ़ें.

ऐजुकेशन लोन के अवसर

कौन क्या देता है:

सरकारी बैंक (SBI, BOB, PNB).

ब्याज दर MCLR/रेपो लिंक्ड, आमतौर पर कम.

सैंट्रल सैक्टर सब्सिडी स्कीम (ष्टस्ढ्ढस्) के तहत आर्थिक कमजोर वर्ग को मोराटोरियम पीरियड में ब्याज सब्सिडी (100%) मिलती है.

प्राइवेट बैंक (HFC, ICICI, Axis)

तेज प्रोसैस, डिजिटल डौक्यूमैंट वैरिफिकेशन, कभीकभी कोसाइंडर फ्री (उच्च रैंक कोर्स) विकल्प. दर थोड़ी अधिक.

NBFC/फिन टेक (Edufin, Avanse, Credila)

विदेश अध्ययन, व्यावसायिक कोर्स में लचीलापन, प्रोसैसिंग फ्रीस अधिक पर जल्दी डिस्बर्समैंट.

सरकारी योजनाएं

पद्मा स्कीम (पश्चिम बंगाल), उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति लोन योजना आदि, ब्याज सब्सिडी/गारंटी रहित, आय सीमा आधारित.

ऐजुकेशन लोन कबकब नहीं लेना चाहिए

ऐजुकेशन लोन लेने से पहले अपनी वित्तीय स्थिति और कैरियर के जोखिमों का सही आकलन करना चाहिए. मुख्य रूप से तब लोन नहीं लेना चाहिए जब कोर्स की ROI कम हो यानी कोर्स के बाद ज्यादा सैलरी की उम्मीद न हो.

कोर्स की फीस उस के बाद मिलने वाली संभावित सैलरी की तुलना में बहुत ज्यादा हो (ROI कम हो).

पर्याप्त बचत या परिवार से इकौनौमिक हैल्प उपलब्ध हो. यदि परिवार के पास लोन राशि का 80% सुरक्षित निवेश या FD में है तो लोन लेने से बचना चाहिए.

जब आप के पास अन्य विकल्प जैसे बचत, स्कौलरशिप, ISA या कम ब्याज वाला कोई और विकल्प मौजूद हो. ऐसे में ऋण लेना अनावश्यक खर्च बनता है.

जब कोर्स या संस्थान की मान्यता अस्थिर हो. नौन AICTE/UGC प्रोग्राम, प्लेसमैंट डेटा नहीं या धोखाधड़ी वाले विश्वविद्यालय का विकल्प ही मौजूद है. ऐसे में लोन लेने से पैसे और क्रैडिट दोनों जोखिम में आ जाते हैं.

भारीभरकम ब्याज दर: यदि निजी बैंक/NBFC से 12% या उस से अधिक की उच्च ब्याज दर पर लोन मिल रहा हो.

यदि मैनेजमैंट कोटे के तहत भारी डोनेशन दे कर पढ़ाई कर रहे हैं तो लोन न लेना बेहतर है.

जब परिवार की आय पर पहले से बो?ा हो. घर का एक ही कमाने वाला हो, पहले से होम लोन या मैडिकल  हो और को बार्रोअर के रूप में आप की जिम्मेदारी बने.

लोन की EMI आप के भविष्य की आय के एक बड़े हिस्से (30-40त्न से अधिक) को खत्म कर सकती है. जब जौब मार्केट खराब हो (जैसे आईटी में लेआफ या एआई के कारण) और नौकरी मिलने की गारंटी न हो. ऐसे में इस से बचने का प्रयास करें.

ऐजुकेशन लोन कब लेना समझदारी है

एजुकेशन लोन तब लेना समझदारी है जब आप या आपका बच्चा प्रतिष्ठित संस्थान (जैसे IIT, IIM, या विदेश) से उच्च शिक्षा ले रहा हो, और कोर्स के बाद अच्छी नौकरी (ROI) मिलने की प्रबल संभावना हो। यह तब और फायदेमंद है जब आपको अपनी बचत को सुरक्षित रखना हो, टैक्स छूट (Sec 80E) लेनी हो, या लोन पर मोरेटोरियम (पढ़ाई के दौरान EMI से राहत) मिल रहा हो।

उच्च ROI वाला कोर्स

IIT, IIM, AIIMS, विदेश के QS-टॉप 200 विश्वविद्यालय या ऐसे प्रोफेशनल प्रोग्राम जहाँ औसत प्लेसमेंट CTC लोन-EMI से 2-3 गुना अधिक हो। अगर कोर्स के ग्रेजुएट्स की भर्ती-दर 80 % से ऊपर और शुरुआती वेतन ₹8-10 लाख है तो ब्याज-भार जल्दी कवर हो जाता है.

स्कॉलरशिप/आंशिक फंडिंग के बाद गैप

ट्यूशन-फीस का 50-70 % स्कॉलरशिप से मिल गया तो बाकी जीवन-यापन खर्च या बची-फीस लोन से पूरा करें। कुल ऋण कम रहता है तो दबाव घटता है।

सरकारी सब्सिडी-स्कीम लागू

CSIS (Central Sector Interest Subsidy) या राज्य-स्तर ब्याज-सब्सिडी योजनाओं के तहत आय-सीमा में आते हैं. इन में मोराटोरियम-पीरियड में ब्याज लगभग शून्य होता है। प्रभावी लागत बहुत कम होता है.

मोराटोरियम-पीरियड का पूरा फ़ायदा

कोर्स अवधि 2 साल और उसके बाद 6-12 माह तक कोई EMI नहीं। इस दौरान इंटर्नशिप/पार्ट-टाइम से छोटी बचत करके मूलधन घटा सकते हैं.

क्रेडिट-बिल्डिंग लक्ष्य

आगे होम-लोन की योजना है और अभी कोई क्रेडिट-हिस्ट्री नहीं. छोटी-सी एजुकेशन लोन को समय पर चुकाने से स्कोर बनता है, भविष्य में बेहतर दर मिलती है.

यानी जब कोर्स के बाद अच्छे प्लेसमेंट की उम्मीद हो, सरकारी सब्सिडी मिल रही हो और आप EMI-को आय-के 30 % से नीचे रख सकते हों—तब लोन लेना अच्छा विकल्प बनता है। नहीं तो स्कॉलरशिप, पार्ट-टाइम काम या कम-खर्च वाले कोर्स को प्राथमिकता दें.