Skill development : कभीकभी अच्छा ग्रेड होते हुए भी आप कम आंके जा सकते हैं जैसे संदीप को आंका गया. संदीप ने अपनी ग्रैजुएशन में अच्छे अंक प्राप्त किए थे लेकिन जब वह जौब इंटरव्यू में बैठा तो उसका ऐकैडमिक ग्रेड भी इंटरव्यूअर को उस पर विश्वास करने के बजाय एक शंका में डाल रहा था.
दरअसल, संदीप अपने इंटरव्यू के लिए एक तो लेट था ऊपर से वजह पूछने पर वह अपनी बात, अपनी देरी की वजह को ठीक से नहीं समझ पाया, जिस से इंटरव्यूअर को संदीप के टाइम मैनेजमैंट और कम्युनिकेशन स्किल पर संदेह होने लगा.
एक स्टूडैंट को अपनी स्टूडैंट लाइफ यानी स्कूल और कालेज के समय में ही इसे सीखना और अपनाना शुरू कर देना चाहिए क्योंकि आज के समय में सफलता का मतलब सिर्फ ऐकैडमिक में अच्छे ग्रेड प्राप्त करना नहीं बल्कि स्किल्स प्राप्त करना भी है ताकि वह भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार हो सके.
स्किल डैवलपमैंट या कौशल विकास एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है जो आप को और बेहतर बनने और प्रदर्शन करने में सहायता करती है. इस में हार्ड स्किल्स यानी टैक्निकल, औपरेशनल स्किल्स आदि हैं और दूसरी सौफ्ट स्किल्स, आप की पर्सनल स्किल्स जैसे कम्युनिकेशन, थिंकिंग पावर, टाइम मैनेजमैंट आदि जो स्टूडैंट के सफल कैरियर के लिए बहुत आवश्यक है.
स्किल डैवलपमैंट स्टूडैंट्स को टैक्स्ट बुक्स से परे सोचने, अवधारणाओं को अधिक गहराई से सम?ाने और उन्हें वास्तविक जीवन स्थितियों में लागू करने के लिए प्रोत्साहित करता है. जब स्टूडैंट्स अध्ययन की अच्छी आदतें विकसित करते हैं, अपने समय का प्रभावी ढंग से प्रबंधन करना सीखते हैं और अपने विचारों को स्पष्ट रूप से सामने रखते हैं, तो वे परीक्षा और कक्षा की गतिविधियों में अच्छा प्रदर्शन करते हैं.
शिक्षा के प्रति यह दृष्टिकोण न केवल आत्मविश्वास बढ़ाता है बल्कि स्टूडैंट्स को उच्च शिक्षा और उन के भविष्य के कैरियर के लिए भी तैयार करता है.
स्टूडैंट्स को स्किल डैवलपमैंट के फायदे
क्रिटिकल थिंकिग और प्रौब्लम सौल्विंग: ऐकैडमिक सफलता के लिए क्रिटिकल थिंकिंग और प्रौब्लम सौल्विंग स्किल आवश्यक हैं. जब स्टूडैंट्स किसी टौपिक या विषय जैसे फिजिक्स या मैथेमैटिक्स पर रिसर्च करते हैं, गंभीर रूप से सोचना और समस्याओं को हल करना सीखते हैं, उन विषयों में बेहतर प्रदर्शन करते हैं. यह कौशल उन्हें विषय की जटिलता को समझने, प्रश्नों को अलग ढंग से देखने और प्रभावी समाधान खोजने में मदद करते हैं, जिस से वे परीक्षा में और बेहतर प्रदर्शन करते हैं.
प्रभावी कम्युनिकेशन: स्टूडैंट्स के लिए विचारों को व्यक्त करने, प्रश्न पूछने और चर्चा में शामिल होने के लिए प्रभावी कम्युनिकेशन महत्त्वपूर्ण है. मजबूत कम्युनिकेशन स्किल वाले स्टूडैंट्स प्रेजैंटेशन, डिबेटिंग, ग्रुप ऐक्टिविटीज आदि में अपने विचारों को अधिक स्पष्ट रूप से व्यक्त करते हैं, जिस से ऐकैडमिक परफौर्मैंस और अच्छी होती है, साथ ही एक बेहतर कम्युनिकेशन स्टूडैंट्स के बीच सहयोग को भी बढ़ावा देता है, जिस से उन्हें एकदूसरे से सीखने और एकदूसरे के दृष्टिकोणों को सम?ाने का मौका मिलता है.
आत्मविश्वास और आत्मसम्मान: स्किल डैवलपमैंट स्टूडैंट्स के आत्मविश्वास और आत्मसम्मान को बढ़ाता है, जिस से वे अपनी क्षमताओं पर विश्वास कर कक्षा और ऐकैडमिक ऐक्टिविटीज में सक्रिय रूप से भाग लेते हैं.
उन का बढ़ता विश्वास उन में सकारात्मक दृष्टिकोण, लीडरशिप क्वालिटी, रिस्क लेने या कुछ नया या कठिन विषय में ट्राई करने का हौसला पैदा करता है और स्टूडैंट्स अपनी ऐकैडमिक चुनौतियों का विश्वास से सामना कर बेहतर प्रदर्शन करते हैं.
टाइम मैनेजमैंट: टाइम मैनेजमैंट एक महत्त्वपूर्ण कौशल है जो स्टूडैंट्स को उन के ऐकैडमिक कार्यभार, सिलेबस और टाइमटेबल गतिविधियों और व्यक्तिगत जीवन को संतुलित करने में मदद करता है. समय को प्रभावी ढंग से प्रबंधित या मैनेज करना सीखना यह सुनिश्चित करता है कि स्टूडैंट्स अपना
काम समय पर पूरा करें, परीक्षा में समय पर सिलेबस कंप्लीट करने, रिवीजन करने और अंतिम समय के तनाव से बचने में मदद करता है, जिस से स्टूडैंट्स अपने ऐकैडमिक में अच्छा प्रदर्शन करते हैं.
रचनात्मकता और नवीनता: कला, डिजाइन और रचनात्मक क्षेत्रों में नई सोच, रचना और नवीनता की बहुत आवश्यकता होती है. स्किल्स डैवलपमैंट स्टूडैंट्स में रचनात्मक सोच को प्रोत्साहित करता है, जिस से नए विचार और अनूठे समाधान सामने आ सकते हैं जो उन के ऐकैडमिक प्रदर्शन को बढ़ा सकते हैं. नवीन सोच स्टूडैंट्स को नए टीचिंग टूल और विधियों को अपनाने में मदद करती है, साथ ही मुश्किलों को सम?ाने और दूर करने में उन्हें नया दृष्टिकोण भी देती है.
सहयोग और टीम वर्क: दूसरों के साथ मिल कर अच्छा काम करना एक महत्त्वपूर्ण स्किल है जो स्टूडैंट्स को स्कूल के अंदर और बाहर दोनों जगह मदद करती है. सहयोगात्मक यानी एकजुट होने का कौशल या स्किल स्टूडैंट्स को ग्रुप में प्रभावी ढंग से
काम करने, अपने विचार साझा करने और साथियों से सीखने में मदद करती है. इस से विषयों की गहरी समझ, प्रोजैक्ट्स में बेहतर रिजल्ट और एक पूरी ऐकैडमिक सफलता प्राप्त हो सकती है.
एक स्टूडैंट के भविष्य को गति देने में स्किल बहुत सहायक है. स्किल न केवल एक नौलेज है बल्कि यह उस टूल की तरह है जो स्टूडैंट की ऐकैडमिक नौलेज को भी बढ़ाती है. इसलिए हर स्टूडैंट को अपनी ऐकैडमिक के साथ स्किल डैवलपमैंट पर भी ध्यान देना चाहिए ताकि वह अपने कैरियर में बेहतर प्रदर्शन कर निरंतर सफलता प्राप्त करता है.

