Skill development programs : आजकल ग्लोबली लगभग हर इंडस्ट्री में ऐसी वर्कफोर्स की डिमांड तेजी से बढ़ रही है जो टैक्निकली स्किल्ड हो और मौडर्न टूल्स यूज कर के प्रौब्लम सौल्विंग सौल्यूशन देने की क्षमता रखती हो. इस के सब से ताजा उदाहरण एआई रिवोल्यूशन है. हर इंडस्ट्री किसी न किसी एआई टूल ऐक्सपर्ट को हायर करना प्रैफर कर रही है. सिंपल ग्रैजुएशन या मास्टर्स कर के नौकरी ढूंढ़ने वालों के लिए स्किल कोर्सेज करना बेहद जरूरी है.
एआई स्किल कोर्स
12वीं पास स्टूडैंट्स बिगिनर लेवल पर औनलाइन एआई कोर्स कर सकते हैं. इस में कौमन एआई टर्मिनोलौजी, मशीन लर्निंग
इत्यादि के बारे में बताया जाता है. एआई क्या कर सकता है और इस का यूज कैसे करें यह भी बताया जाता है. इस कोर्स को नौनटैक्निकल लोग भी कर सकते हैं. कुछ औनलाइन प्लैटफार्म्स शुरुआत में 1600 से 2000 तक फीस चार्ज करते हैं.
शौर्ट टर्म कोर्सेज 1 सप्ताह से 3 माह तक के होते हैं. इस के बाद डिप्लोमा और डिगरी प्रोग्राम्स 6 माह से 4 साल तक के हो सकते हैं.
ये उन के लिए ज्यादा अच्छे हैं जो इस फील्ड में ही कैरियर बनाना चाहते हैं. फुलटाइम डिगरी प्रोग्राम की फीस 3 लाख या उस से भी ज्यादा हो सकती है.
कैरियर औप्शंस की बात करें तो बिगिनर लेवल वाले फ्रीलांसिंग के जरीए 15-20 हजार हर माह कमा सकते हैं. फुलटाइम कोर्स कर के जो एआई इंजीनियर या मशीन लर्निंग इंजीनियर बन जाते हैं उन का ऐंट्री लेवल सैलरी पैकेज 3 से 5 लाख तक हो सकता है जो बाद में नौलेज और ऐक्सपीरिएंस के बाद 20 लाख तक हो सकता है.
डिजिटल मार्केटिंग
सोशल मीडिया के इस दौर में हर कंपनी अपने फुटप्रिंट्स को डिजिटली स्ट्रौंग बनाना चाहती है जिस के लिए उसे डिजिटल मार्केटिंग ऐक्सपर्ट्स की नीड होती है. ऐसे ऐक्सपर्ट्स जो सोशल मीडिया स्ट्रैटेजी बना सकें और एआई टूल्स का इस्तेमाल कर ब्रैंडिंग और रेवेन्यू जैनरेशन में हैल्प कर सकें.
अपनी चौइस और बजट के हिसाब से अलगअलग कोर्स का चुनाव कर सकते हैं जैसे किसी को कंटैंट मार्केटिंग में रुचि होती है तो किसी को डिजिटल सेल्स में. इस तरह के कोर्सेज औनलाइन 1000 से शुरू होते हैं. आप की चौइस औफ कोर्स के हिसाब से फीस कम या ज्यादा भी हो सकती है. ये कोर्सेज ऐसी युवतियों के लिए भी सही हैं जिन्होंने किसी वजह से काम से ब्रेक लिया था और इंडस्ट्री दोबारा जौइन करना चाहती हैं. जो घर से काम करना चाहती हैं वे फ्रीलांसिंग भी कर सकती हैं.
फायर ऐंड सेफ्टी मैनेजमैंट
हाई राइज टौवर्स और मौडर्न इंटीरियर के इस दौर में फायर सेफ्टी की डिमांड बढ़ रही है. इस के साथसाथ सरकारी फायर डिपार्टमैंट और डिजास्टर मैनेजमैंट वालों को भी इस फील्ड के स्किल्ड लोगों की तलाश रहती है. फायर ऐंड सेफ्टी मैनेजमैंट के डिप्लोमा और पीजी डिप्लोमा कोर्सेज के लिए कुछ अच्छे सरकारी इंस्टिट्यूट्स हैं. 12वीं या ग्रैजुएशन के बाद इन में एडमिशन लिया जा सकता है.
फायरमैन सर्टिफिकेट कोर्स 1 महीने का तो डिप्लोमा कोर्सेज 6 माह से 1 साल तक का हो सकता है. यदि किसी प्राइवेट इंस्टिट्यूट से कोर्स करने जा रहे हैं तो यह ध्यान रखें कि वह सरकारी मान्यताप्राप्त हो. ज्यादा जानकारी के लिए स्किल इंडिया की वैबसाइट भी देख सकते हैं.
बात करें इस फील्ड में जौब्स की तो सरकारी और प्राइवेट दोनों तरह की जौब्स के लिए यह कोर्स ऐलिजिबल बनाता है. यदि सरकारी नौकरी नहीं मिलती तो कई बड़ी कंपनियां हैं जहां फायर ऐंड सेफ्टी डिपार्टमैंट का होना जरूरी है. इन कंपनियों में 15-20 हजार की नौकरी मिल सकती है.
औप्टिकल फाइबर टैक्निशियन
कनैक्टिविटी और नैटवर्किंग में फ्यूचरपू्रफ कैरियर औप्शन की तलाश में हैं लेकिन ऐजुकेशन बेसिक है तो औप्टिकल फाइबर टैक्निशियन का कोर्स कर सकते हैं. 3 से 6 माह में यह कोर्स पूरा किया जा सकता है जिस के बाद आप फाइबर टैक्निशियन या टैलीकौम इंस्टालर बन सकते हैं.
बड़ी टैलीकौम कंपनियों में औप्टिकल फाइबर टैक्निशियन की डिमांड रहती है. इस में ऐंट्री लेवल पर 20-25 हजार की नौकरी थोड़ी मेहनत के बाद मिल सकती है. बाद में यदि आप ने अपनी स्किल्स को और भी इंप्रूव कर लिया तो अच्छी कमाई हो सकती है.
फाइनैंशियल मौडलिंग
जिन्होंने कौमर्स से ग्रैजुएशन की है और अपना कैरियर अपग्रेड करना चाहते हैं उन के लिए यह स्किल कोर्स बैस्ट है. इस कोर्स में ऐनालिटिकल स्किल, स्मार्ट यूज औफ ऐक्सेल, फाइनैंशियल स्टेटमैंट्स को सम झना आदि सिखाया जाता है. फास्ट ट्रैक सर्टिफिकेट कोर्स, ऐडवांस प्रोफैशनल कोर्स और फाइनैंशियल मौडलिंग ऐंड वैल्यूएशन से ले कर सीएफए तक किया जा सकता है.
शुरुआती कोर्स की फीस 30 से 45 हजार और हायर कोर्स की 3 लाख तक हो सकती है. इन कोर्सेज को पूरा करने के बाद फाइनैंशियल ऐनालिस्ट, इनवैस्टमैंट बैंकिंग ऐनालिस्ट, इक्विटी रिसर्च ऐसोसिएट, कौरपोरेट फाइनैंस ऐसोसिएट के लिए आप ऐलिजिबल हो जाते हैं.
इन स्किल कोर्सेज के अलावा ग्राफिक डिजाइनिंग, डाटा ऐनालिटिक्स, मोबाइल ऐप डैवलपमैंट, साइबर सिक्योरिटी सर्टिफिकेशन, इवेंट मैनेजमैंट और ब्यूटी ऐंड वैलनैस सर्टिफिकेशन जैसे कोर्सेज भी कैरियर की राह को आसान बना सकते हैं. याद रखें अब सिंपल ग्रैजुएशन या पीजी ओल्ड फैशन हो गया है इसलिए कुछ बनना है तो कुछ नया सीखना ही होगा.

