Summer Rashes: गर्मी का मौसम बच्चों के लिए जितना मज़ेदार होता है, उतना ही स्किन प्रॉब्लम्स का खतरा भी बढ़ा देता है। धूप, पसीना के कारण बच्चों की सेंसिटिव स्किन पर अक्सर घमौरियां हो जाती हैं। ये रैशेज खुजली, जलन पैदा करते हैं। देखभाल और कुछ उपाय अपनाकर आप अपने बच्चे को इस रैशेज से बचा सकते हैं।
समर रैशेज, जिन्हें आम भाषा में घमौरियां कहा जाता है, तब होते हैं जब पसीने की ग्रंथियां ब्लॉक हो जाती हैं और पसीना त्वचा के नीचे फंस जाता है। इससे छोटे-छोटे लाल दाने और खुजली होने लगती है।

•बच्चों को कॉटन के ढीले कपड़े, हल्के रंगों के कपड़े पहनाएं ताकि स्किन को सांस ले सके और पसीना जल्दी सूख जाए।
•बच्चों को दिन में 1–2 बार नहलाएं और पसीना आने पर कपड़े चेंज कर दें।
•धूप में बाहर जाने से बचाएं, खासकर दोपहर 12 से 4 बजे के
•जहां तक संभव हो, बच्चों को ठंडी और हवादार जगह पर रखें।
•डॉक्टर की सलाह से हल्का बेबी पाउडर इस्तेमाल कर सकते हैं, जो त्वचा को सूखा रखता है।
•बच्चों को हाइड्रेटेड रखना बहुत ज़रूरी है, पानी सॉफ्ट ड्रिंक हर थोड़ी देर देना है
•बहुत ज्यादा क्रीम या ऑयल पसीने के पोर्स को ब्लॉक कर सकते हैं उससे बचे ।
•गीले कपड़े रैशेज को बढ़ा सकते हैं, इसलिए तुरंत बदलें।
•अगर रैशेज हो जाएं तो ठंडे पानी की पट्टी करें इससे राहत मिलेगी।
•बच्चों के नाखून समय पर काटते रहे ताकि वे खुजली में स्किन को न खरोंचे।
समर रैशेज कॉमन प्रॉब्लम है, लेकिन देखभाल से से रोका जा सकता है। बच्चों की स्किन ज्यादा सेंसिटिव होती है इसलिए उनका खास ख्याल रखें, उन्हें साफ-सुथरा और ठंडा माहौल दें।
