Coding Summer Camp: आज के समय में कंप्यूटर और मोबाइल सिर्फ मनोरंजन के साधन नहीं रहे, बल्कि सीखने और करियर बनाने का साधन बन चुके हैं। कोडिंग एक जरूरी स्किल बन गई है। बच्चों के लिए ऑनलाइन कोडिंग समर कैंप एक ऐसा तरीका है, जिससे वे छुट्टियों में मज़े के साथ नई तकनीकी स्किल सीख सकते हैं।

कोडिंग समर कैंप क्यों करें?
• कोडिंग सीखने से बच्चों की सोचने और समझने की क्षमता बढ़ती है। दिमाग तेज होता है और लॉजिकल थिंकिंग बढ़ती है,
• वे किसी भी समस्या को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर हल करना सीखते हैं। इससे बच्चों की क्रिएटिविटी बढ़ती है। वे खुद गेम, एनिमेशन और ऐप बनाना सीखते हैं,
• बच्चे क्रिएटिव बनते हैं और अपने आइडिया को प्रोजेक्ट में बदलना सीखते हैं, गेम, ऐप और एनिमेशन बनाना सीख जाते है, तो भविष्य में अच्छी नौकरी और करियर के अवसर मिलते हैं,
• कोडिंग बच्चों को सिर्फ पढ़ाई नहीं, बल्कि स्मार्ट तरीके से सोचने की आदत भी सिखाती है।
कोडिंग क्लास या समर कैंप बच्चों के लिए क्रिएटिव प्रोग्राम होता है, जहां वे खेल-खेल में कंप्यूटर को कमांड देना और अपनी सोच को हकीकत में बदलना सीखते हैं। इस कैंप में बच्चे Scratch और Python प्रोग्रामिंग लैंग्वेज से शुरुआत करते हैं, इसके जरिए वे न सिर्फ टेक्नोलॉजी के पीछे के लॉजिक को समझते हैं, बल्कि खुद के छोटे-छोटे प्रोजेक्ट्स, इंटरैक्टिव गेम्स और मोबाइल ऐप्स भी डिजाइन करने लगते हैं, जो उनमें मेंटल डवलपमेंट और प्रॉबलम सॉल्विंग स्किल डवलपमेंट करते है।

Magazine

कोडिंग कहाँ से सीखें?
बच्चे इसकी शुरुआत स्कूल की रेगुलर कंप्यूटर क्लासेस से कर सकते हैं, जहां उन्हें बुनियादी जानकारी मिलती है। इसके अलावा, ऑनलाइन कोडिंग समर कैंप और स्पेशल लाइव क्लासेस व वर्कशॉप्स बच्चों को घर बैठे एक्सपर्ट्स से जुड़ने और लाइव प्रोजेक्ट्स पर काम करने का मौका देते हैं। वहीं, खेल-खेल में सीखने के लिए कई इंटरैक्टिव मोबाइल ऐप्स और वेबसाइट्स भी हैं, जिनकी मदद से बच्चे कोडिंग समझ सकते हैं।

ऑनलाइन समर कैंप का फायदा?
बच्चों के लिए सबसे पहला और सही कदम है Scratch जैसे विज़ुअल कोडिंग टूल्स से शुरुआत करना, जहाँ बच्चे बिना किसी मुश्किल कोड के, सिर्फ ब्लॉक्स को जोड़कर लॉजिक समझते हैं। इसके बाद किसी अच्छे ऑनलाइन कोडिंग समर कैंप या बेसिक कोर्स को जॉइन किया जा सकता है, जो उन्हें गाइडेंस देते हैं। बच्चों को हर दिन छोटे-छोटे प्रोजेक्ट्स बनाने को कहें। वे अपनी एनिमेशन, क्विज गेम या कोई स्टोरी-बेस्ड गेम डिज़ाइन कर सकते हैं। वे धीरे-धीरे कदम आगे बढ़ाते हुए Python जैसी टेक्स्ट-बेस्ड भाषाएँ और ऐप डेवलपमेंट सीख सकते हैं। यह क्रमिक तरीका कोडिंग को रोमांचक सफर बना देता है।