Science Kits: आज के समय में बच्चों को केवल किताबों तक सीमित रखना काफी नहीं है। अगर बच्चे साइंस को प्रैक्टिकल तरीके से सीखें, तो उनकी समझ बढ़ती हैं। यही वजह है कि आजकल Science Kits बच्चों को को बहुत पसंद है। ये किट्स बच्चों को खेल-खेल में नए प्रयोग करना, सवाल पूछना और खुद से चीजें समझना सिखाते हैं। अलग-अलग उम्र के बच्चों के लिए अलग तरह की साइंस किट बाजार में उपलब्ध है
Junior Science Explorer Kit (3–5 साल)
Smartvity कंपनी यह किट बनाती है जिसकी कीमत लगभग 700-1000 है। छोटे बच्चों के लिए बनाई गई यह किट साइंस की शुरुआती समझ विकसित करती है। इसमें रंग, मैग्नेट, पानी और हवा से जुड़े आसान प्रयोग होते हैं। बच्चे इसमें चीजों को डूबते-तैरते देख सकते हैं, रंगों को मिलाकर नए रंग बना सकते हैं और चुंबक का उपयोग सीख सकते हैं।
2. My First Science Lab (6–8 साल)
Funskool ब्रांड लगभग 1200 से 1800 में ये किट उपलब्ध कराता है। 6 से 8 साल के बच्चों को नए-नए एक्सपेरिमेंट करना बहुत पसंद होता है। इस किट में ज्वालामुखी मॉडल, गैस और पानी से जुड़े आसान प्रयोग शामिल होते हैं। बच्चे इसमें Mini Volcano बना सकते हैं और छोटे-छोटे केमिकल रिएक्शन देख सकते हैं। इससे साइंस के प्रति उनका उत्साह बढ़ता है।

3. STEM Robotics Kit (8–10 साल)
Playshifu ब्रांड 2500 से 4000 में यह किट देती है, जो बच्चों को रोबोटिक्स और बेसिक कोडिंग की दुनिया से परिचित कराती है। इसमें मोटर, सेंसर और छोटे रोबोट मॉडल शामिल होते हैं। बच्चे इससे मूविंग रोबोट और सेंसर आधारित एक्टिविटी बना सकते हैं। इससे लोजिकल थिंकिंग और क्रिएटिविटी दोनों विकसित होती हैं।
4. Electronics & Circuit Kit (10–13 साल)
STEMpedia ब्रांड 3,500 – 6,000 में ये किट देता है। 10–13 साल के बच्चे इलेक्ट्रॉनिक्स को बेहतर तरीके से समझना शुरू करते हैं। इस किट में बैटरी, वायर, एलईडी और छोटे इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स होते हैं। बच्चे इससे मिनी फैन जैसे प्रोजेक्ट बना सकते हैं। इससे उनमें टेक्नॉलिजी और इंजिनियरिंग की बेसिक समझ विकसित है।
5. Advanced Chemistry & Physics Lab Kit (13+ साल)
Einstein Box कंपनी लगभग 5,000 – 10,000 में ये किट उपलब्ध कराती है। बड़े बच्चों और टीनएजर्स के लिए यह किट काफी उपयोगी होती है। इसमें फिजिक्स और कमेस्ट्री के एडवांस प्रयोग शामिल होते हैं। बच्चे इलेक्ट्रिक मोटर और न्यूटन लॉ जैसे प्रयोग कर सकते हैं। इससे उनकी प्रैक्टिकल और साइंटफिक थिंकिंग मजबूत होती है।
साइंस किट बच्चों को केवल पढ़ाई नहीं, बल्कि सीखने का मजेदार अनुभव देती हैं। इससे बच्चों में प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल और कांफिडेंस बढ़ता है। साथ ही वे नई चीजों को खुद समझने और एक्सपेरिमेंट करने के लिए प्रेरित होते हैं। अगर बच्चे बचपन से ही साइंस को मजेदार तरीके से सीखेंगे, तो फ्य़ूचर में उनकी रुचि टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और रिसर्च जैसे क्षेत्रों में भी बढ़ती है।
