Cooking with Mom : गर्मियों की छुट्टियाँ बच्चों के लिए सिर्फ मौज-मस्ती का समय नहीं होतीं, बल्कि यह कुछ नया और क्रिएटिव सीखने का भी अच्छा मौका होता है। आज जब बच्चे अपना ज्यादातर समय मोबाइल और स्क्रीन के सामने बिताते हैं, तो उन्हें कुकिंग जैसी जरूरी स्किल सिखाना एक बेहतरीन ऑप्शन है। इसमें भी ‘एयर फ्रायर कुकिंग’ बच्चों के लिए सबसे सही रहती है क्योंकि यह काफी आसान और सुरक्षित होती है। एयर फ्रायर में खाना कम तेल में बनता है, जो सेहत के लिए भी अच्छा है। इस तरह बच्चे खेल-खेल में हेल्दी खाना बनाना सीख सकते हैं और उनका समय भी सही जगह इस्तेमाल होगा।
बच्चों को कुकिंग सिखाने से वे इनडिपेंडेंट बनते हैं और जब वे खुद अपने हाथों से कुछ बनाते हैं, तो उन्हें अपनी पसंद-नापसंद की बेहतर समझ होती है। एयर फ्रायर का उपयोग करना इस सीखने के सफर को और भी बेहतर बना देता है यह न केवल उनके स्किल को निखारता है, बल्कि उनकी लाइफस्टाइल हेल्दी बनाता है। सिर्फ इतना ही नही जब बच्चे खुद कुकिंग करते है तो वह कुकिंग में लगने वाले एफर्टस को भी समझते है जिससे घर में काम करने वाली मॉ हो या हाउस हेल्प की रिसपेक्ट करते है।
बच्चों को क्या सिखाएं?
बच्चों को कुकिंग सिखाने के लिए शुरुआत हमेशा आसान और मजेदार रेसिपीज से करनी चाहिए ताकि उनकी रुचि बनी रहे। एयर फ्रायर एक बेहतरीन साधन है जिसमें बच्चे कई तरह के स्वादिष्ट स्नैक्स बनाना सीख सकते हैं।
वे अपने पसंदीदा फ्रेंच फ्राइज और ब्रेड पिज्जा से शुरुआत कर सकते हैं जो झटपट तैयार हो जाते हैं। इसके अलावा वेज नगेट्स, प्रोटीन से भरपूर पनीर पॉपकॉर्न, और कॉर्न टिक्की जैसे विकल्प स्वाद और सेहत दोनों के लिए अच्छे हैं। घर पर बने बनाना चिप्स भी एक क्रिस्पी और हेल्दी स्नैक साबित हो सकते हैं।
रेसिपीज के साथ-साथ बच्चों को कुकिंग की बुनियादी बातें सिखाना भी बहुत जरूरी है। उन्हें समझाएं कि रेसिपी के हिसाब से टाइमर कैसे सेट किया जाता है और अलग-अलग डिश के लिए सही तापमान का चुनाव कैसे करना है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उन्हें खाना बनाने से पहले और बाद में साफ-सफाई रखने की आदत डालें, ताकि वे जिम्मेदारी के साथ सुरक्षित कुकिंग का आनंद ले सकें।

क्या इसमें कोई खतरा है?
एयर फ्रायर कुकिंग को आमतौर पर सुरक्षित माना जाता है, लेकिन बच्चों के साथ थोड़ी सावधानी जरूरी होती है।
सबसे पहले, बच्चों को हमेशा किसी बड़े की निगरानी में कुकिंग करने दें। एयर फ्रायर का बास्केट और ट्रे गर्म हो जाते हैं, इसलिए उन्हें सीधे हाथ से छूने से मना करें। साथ ही, बच्चों को यह भी सिखाएं कि गीले हाथों से मशीन का इस्तेमाल न करें और हमेशा सही तापमान और समय का ध्यान रखें।
अच्छी बात यह है कि इसमें डीप फ्राइंग जैसा खतरा नहीं होता, जहां गर्म तेल के छींटे लगने का डर रहता है। इसलिए यह गैस पर बनने वाले स्नैक्स की तुलना में ज्यादा सुरक्षित विकल्प है।
बच्चों के लिए सीखने का मजेदार तरीका
कुकिंग को एक 7-day cooking challenge की तरह भी बना सकते हैं, जहां बच्चे हर दिन एक नया स्नैक बनाएं। इससे उन्हें रोज कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा और उनका उत्साह भी बना रहेगा।
आप बच्चों को छोटी-छोटी जिम्मेदारियां देकर उन्हें “मिनी शेफ” बना सकते हैं। जैसे—आज का स्नैक कौन चुनेगा, कौन सजाएगा या कौन सर्व करेगा। इससे वे ज्यादा इन्वॉल्व महसूस करेंगे।
अगर आप थोड़े से गाइडंस और सही देखरेख के साथ उन्हें यह काम सिखाएं, तो यह उनके लिए एक बहुत ही मजेदार और यादगार अनुभव बन सकता है।
इसलिए, इस बार छुट्टियों में बच्चों को सिर्फ खेल-कूद या मोबाइल में लगे न रहने दें। उन्हें कुछ नया और सीखाए—ताकि वे अपने लिए खुद हेल्दी और टेस्टी स्नैक्स तैयार कर सकें और अपनी छुट्टियों के हर दिन को खास और क्रिएटिव हेल्दी स्किल्ड बना सकें।
