Travel Time: गर्मियों की छुट्टियों में बच्चें घर पर बैठे बैठे बोर हो जाते है शरारते अधिक करने लगते है, ऐसे में बच्चों को एंगेज करने के लिए उन्हें कुछ सिखाने बताने के लिए घूमाने ले जाए अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो बच्चों को एडवेंचर का मज़ा वाली जगह ले जाए जहां वे स्क्रीन टाइम से दूर रहें।
नेशनल साइंस सेंटर प्रगति मैदान, दिल्ली
यह जगह बच्चों के लिए विज्ञान का जादूघर है। यहाँ गैलरीज़ हैं जहाँ बच्चे खुद बटन दबाकर साइंटिफिक लॉजिक, ग्रेविटी, और ह्यूमन बॉडी के फंक्शंस को समझ सकते हैं। यहाँ का ‘फन साइंस’ सेक्शन और ‘3D फिल्म शो’ बच्चों को बहुत पसंद आता है। उन्हें रटने के बजाय साइंस के नियम प्रैक्टिकली समझ आते हैं।
सामान्य टिकट लगभग 60 रूपए है। अंदर 3D शो और तारामंडल शो के लिए 20 रूपए का एक्स्ट्रा टिकट लगता है।
नेहरू तारामंडल तीसमूर्ति मार्ग, दिल्ली
अगर आपके बच्चे को आसमान, तारे, और ब्रह्मांड में दिलचस्पी है, तो यह सबसे बेस्ट जगह है। यहाँ के ‘डूम थिएटर’ में बच्चों को तारों की दुनिया, सोलर सिस्टम और एस्ट्रोनॉट्स की ज़िंदगी के बारे में थियेट्रिकल शो के ज़रिए बताया जाता है।
स्काई थिएटर शो के लिए वयस्कों का टिकट लगभग 100 और बच्चों 4-12 साल के लिए 60 होता है।
शंकु का अंतर्राष्ट्रीय गुड़िया संग्रहालय– आईटीओ, दिल्ली
यहाँ दुनिया भर के लगभग 85 से ज़्यादा देशों की हज़ारों सुंदर और पारंपरिक गुड़ियाँ रखी गई हैं। यहाँ आकर बच्चे अलग-अलग देशों की संस्कृति, उनके पहनावे और इतिहास के बारे में जान सकते हैं। यह उनके जनरल नॉलेज के लिए बहुत बढ़िया है। वयस्कों के लिए लगभग 30 और बच्चों के लिए 15रू।
राष्ट्रीय रेल संग्रहालय चाणक्यपुरी, दिल्ली
भारत में रेलवे का इतिहास कैसा रहा, यहाँ पुरानी भाप के इंजन और महाराजाओं की आलीशान ट्रेनें रखी गई हैं। बच्चे यहाँ ‘टॉय ट्रेन’ की सवारी का मज़ा ले सकते हैं और भारत के समृद्ध इतिहास से रूबरू हो सकते हैं।
वीकडेज पर वयस्कों के लिए 50 और बच्चों के लिए 10। वीकेंड पर वयस्कों के लिए 100 और बच्चों के लिए 20 टॉय ट्रेन की सवारी का टिकट अंदर अलग से 20रू का लेना पड़ता है।

नोएडा सेक्टर 18
यहाँ बच्चों के लिए एडवेंचर की सबसे बेहतरीन जगहें हैं:
किड्ज़ानिया सेक्टर 18 मेट्रो स्टेशन से कुछ ही दूरी पर ग्रेट इंडिया प्लेस मॉल और गार्डन गैलेरिया के पास यह बच्चों के लिए बनी एक अनूठी इनडोर सिटी है। यहाँ बच्चे डॉक्टर, पायलट, शेफ या पुलिस बनकर रियल-लाइफ स्किल्स और टीमवर्क सीखते हैं।
यहाँ टिकट इस बात पर निर्भर करता है कि आप कितने घंटे का पास ले रहे हैं 3 घंटे, 5 घंटे या फुल डे। 4-16 साल के बच्चों के लिए टिकट लगभग 900 से 1500 के बीच होता है।
वर्ल्ड्स ऑफ वंडर यह बेहद लोकप्रिय अम्यूजमेंट और वाटर पार्क है। यहाँ बच्चों के लिए तरह-तरह के राइड्स और झूले हैं, जो उन्हें थ्रिल और एडवेंचर का असली मज़ा देते हैं।
अम्यूजमेंट पार्क के लिए वयस्कों का टिकट लगभग 800 से 1000 और बच्चों के लिए 600 से 700 के बीच होता है।
मॉल्स में इनडोर गेमिंग ज़ोन: यहाँ मौजूद ‘डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया’ के अंदर ‘स्नो इंडिया’ है, जहाँ बच्चे दिल्ली की गर्मी में भी असली बर्फ का मज़ा ले सकते हैं और स्कीइंग कर सकते हैं। इसके अलावा कई बड़े वीडियो गेमिंग और बॉलिंग ज़ोन्स भी यहाँ मौजूद हैं।
लगभग 1000 फीस है जिसमें करीब 1 घंटे का समय और स्नो गियर्स जैकेट, जूते शामिल होते हैं।
राजीव चौक
म्यूजियम ऑफ इल्यूजन्स यह राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 7 ब्लॉक ई के पास स्थित है। यहाँ बच्चों को विज्ञान, गणित और मनोविज्ञान पर आधारित ऑप्टिकल इल्यूजन्स (आँखों के धोखे) देखने को मिलते हैं। यहाँ की तस्वीरें और अनुभव बच्चों के दिमाग को चकरा देने के साथ-साथ उन्हें साइंस के पीछे का लॉजिक भी सिखाते हैं।
वीकडेज पर वयस्कों के लिए लगभग 650 और बच्चों 3 से 15 साल के लिए लगभग 520 होती है। वीकेंड पर यह रेट 40-50बढ़ जाता है।
सेंट्रल पार्क: मेट्रो स्टेशन के ठीक ऊपर बना यह एक बड़ा और खूबसूरत पार्क है। यहाँ भारत का विशाल तिरंगा लहराता है, जिसे देखकर बच्चों में देशभक्ति की भावना जगती है। यहाँ शाम को पानी के फाउंटेन शो भी होते हैं। एंट्री बिल्कुल फ्री।
