गर्मियों की छुट्टियाँ बच्चों के लिए मजे का समय होती हैं। इस समय बच्चे घर पर नए-नए खेल और खिलौनों के साथ समय बिताना पसंद करते हैं। ऐसे में रिमोट कंट्रोल टॉयज़ बच्चों के लिए अच्छा ऑप्शन होते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन के साथ बच्चों की सोचने और समझने की क्षमता भी बढ़ाते हैं। आइए जानते हैं ऐसे रिमोट कंट्रोल टॉयज़ के बारे में जिन्हें बच्चे घर के अंदर आराम से खेल सकते हैं।
1. रिमोट कंट्रोल कार। यह बच्चों को बहुत पसंद होता है। छोटी-छोटी कारें घर के फर्श पर आसानी से चलाई जा
Traxxas – यह विदेशी कंपनी हाई-क्वालिटी रिमोट कंट्रोल कार और ट्रक बनती है। इसकी कीमत 20,000 से 2 लाख तक आती है इनके टॉयज़ साधारण खिलौनों से अलग होते हैं, क्योंकि ये हाई-परफॉर्मेंस और प्रोफेशनल क्वालिटी के होते हैं। ऑफ-रोड, मिट्टी, पत्थर, घास—हर जगह चल सकती है, मजबूत बॉडी और सस्पेंशन होता है, वाटरप्रूफ टेक्नोलॉजी, स्मार्ट कंट्रोल सिस्टम, सेल्फ राइटिंग फीचर, एप कंट्रोल और एडवांस फीचर होता है,
2.रिमोट कंट्रोल रोबोट। यह टॉय बच्चों को टेक्नोलॉजी के करीब लाता है। कुछ रोबोट बोलते भी हैं और डांस करते हैं,
विनफन नाम की कंपनी रोबोट बनाती है जिसकी कीमत 3000- 3,500 हैं। आवाज़ बदलने और म्यूजिक के साथ खेलने वाला रोबोट, यह बच्चों के साथ इंटरऐक्ट भी करता है।
3. रिमोट कंट्रोल हेलिकॉप्टर। छोटे आकार वाले हेलिकॉप्टर घर के कमरे में भी उड़ते हैं।
सायमा कंपनी बच्चों के लिए रिमोट कंट्रोल हेलिकॉप्टर बनाती है जिसकी कीमत: 1,000 – 5,000 तक है यह जाइरो टेक्नोलॉजी से स्थिर उड़ान देती है, मजबूत बॉडी, जल्दी टूटता नहीं, बच्चों के लिए आसान कंट्रोल, असली हेलिकॉप्टर जैसा दिखता है।

4. रिमोट कंट्रोल ड्रोन। ये हल्के होते हैं और घर के अंदर सुरक्षित तरीके से उड़ाए जा सकते हैं।
होली स्टोन नाम की कंपनी रिमोट कंट्रोल ड्रोन बनती है जिसकी कीमत: 5,000 से 50,000 तक होती है बजट फ्रेंडली ड्रोन है, स्टेबल उड़ान और डिसेंट कैमरे के साथ हाई क्वालिटी फीचर देती है। बच्चों और beginners के लिए अच्छा ऑप्शन है।
5. रिमोट कंट्रोल ट्रेन सेट। बच्चे इसे ट्रैक पर चलाकर एक छोटी रेलवे की दुनिया बना सकते हैं, जिससे वे कुछ ऐसे इन्वेंट करने के लिए मोटिवेट हो।
होबी ट्रेन ब्रांड बच्चों के लिए रिमोट कंट्रोल ट्रेन सेट बनाती है जिसकी कीमत: 1,000 – 3,000 तक है यह इलेक्ट्रिक मोटर से स्मूद चलती है, अलग-अलग ट्रैक डिजाइन बनाने की सुविधा है, मजबूत प्लास्टिक और टिकाऊ बॉडी हैं, रिमोट से स्पीड कंट्रोल होती है।
6. रिमोट कंट्रोल बोट, छोटे टब या बाल्टी में चलने वाली, गर्मियों में पानी के साथ खेलना बच्चों को बहुत पसंद होता है।
ब्रांड: वोलांटेक्स बच्चों के लिए रिमोट कंट्रोल बोट बनाती है जिसकी कीमत: 3,000 – 4,000 है यह पानी में आसानी से चलने वाली बोट, रिमोट कंट्रोल से आगे, पीछे और मोड़ ले सकती है, बच्चों के लिए सुरक्षित और हल्की डिजाइन, टब, पूल या बाल्टी में आसानी से खेली जा सकती है
7. रिमोट कंट्रोल डाइनासोर या जानवर। ये खिलौने चलने और आवाज़ करने की क्षमता रखते हैं, जिससे बच्चे खेल-खेल में सीखते भी हैं।
ब्रांड: किडोलॉजी बच्चों के लिए रिमोट कंट्रोल जानवर किडोलॉजी वॉकिंग एंड रोअरिंग डायनासोर टॉय चलने, दहाड़ने और लाइट वाले फीचर्स के साथ रिमोट कंट्रोल डायनासोर बनाते है. जिसकी कीमत: 2,000 – 3,000 है। यह असली डायनासोर जैसी चलते है, रोअरिंग साउंड है, चमकती हुई एलईडी लाइट्स लगी है, रिमोट कंट्रोल से आगे-पीछे कर सकते है।
8. रिमोट कंट्रोल टैंक। यह बच्चों को एडवेंचर का अनुभव देता है और वे इसे घर के अलग-अलग कोनों में चलाकर खेल सकते है।
कंपनी टॉयशाइन आरसी वाटर बुलेट टैंक, पानी के बुलेट शूट करने वाला एडवांस रिमोट कंट्रोल टैंक बनाती है जिसकी कीमत: 2,000 – 4,000 है। यह पानी के छोटे बुलेट से शूटिंग फीचर के साथ आती है, इसमे 360° मूवमेंट और स्टंट क्षमता है, एलईडी लाइट और साउंड इफेक्ट भी है, मजबूत ABS प्लास्टिक बॉडी है, घर और बाहर दोनों जगह खेलने के लिए अच्छा है।
इन सभी रिमोट कंट्रोल टॉयज़ की खास बात यह है कि इन्हें घर के अंदर आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है और ये बच्चों को स्क्रीन से दूर रखते हैं। इस गर्मी में अगर आप बच्चों के लिए कुछ नया और मज़ेदार लाना चाहते हैं, तो रिमोट कंट्रोल टॉयज़ ला सकते हैं। ये न सिर्फ बच्चों का समय अच्छे से बिताते हैं बल्कि उन्हें सीखने और समझने में भी मदद करते हैं।
