Robotics Summer Camp: रोबोटिक्स समर कैंप एक ऐसा प्रैक्टिकल प्रोग्राम है जो बच्चों को सिर्फ स्क्रीन पर कोडिंग सिखाने के बजाय रियल-वर्ल्ड इंजीनियरिंग सिखाता है। इस कैंप में बच्चों को रियल हार्डवेयर किट्स जैसे सेंसर्स, मोटर्स और इंटेलिजेंट सिस्टम्स के साथ काम करना सिखाया जाता है। बच्चे सिर्फ थ्योरी नहीं पढ़ते, बल्कि अपने हाथों से रोबोट्स, स्मार्ट डिवाइसेज और ऑटोमेशन प्रोजेक्ट्स बनाते हैं, क्यों न इस समर वैकेशन बच्चों को आप इस तरह के समर कैंप में भेजें –

किस उम्र तक के बच्चों का है?
यह प्रोग्राम 8 से 16 साल तक के बच्चों के लिए है। इसको तीन अलग-अलग उम्र के ग्रुप्स में बांटा गया है ताकि बच्चे अपनी समझ के हिसाब से सीख सकें:
1. रोबोटिक्स स्टार्टर (उम्र 8–10): इसमें बच्चे स्टेप-बाय-स्टेप सोचना, प्रॉब्लम सॉल्व करना और बुनियादी लॉजिक बनाना सीखते हैं।
2. रोबोटिक्स एक्सप्लोरर (उम्र 11–13): इसमें बच्चे सिर्फ इंस्ट्रक्शंस को फॉलो करने के बजाय खुद के सॉल्यूशंस और स्मार्ट प्रोजेक्ट्स डिजाइन करते हैं।
3. रोबोटिक्स चैंपियन (उम्र 14–16): इसमें एडवांस्ड इंजीनियरिंग और AI-इनेबल्ड प्रोजेक्ट्स सिखाए जाते हैं, जो आगे चलकर कॉम्पिटिशन्स और यूनिवर्सिटी एप्लिकेशन्स के लिए उनका पोर्टफोलियो मजबूत करते हैं।
रोबोटिक्स सिखने के क्या फायदे है?
आज के AI के दौर में सिर्फ कोडिंग रटना काफी नहीं है। रोबोटिक्स सीखने के कई बड़े फायदे हैं:
• इंजीनियरिंग माइंडसेट: बच्चे चीजों को खुद जोड़ते और ठीक करते हैं, जिससे उनकी प्रॉब्लम-सॉल्विंग स्किल्स बेहतर होती हैं।
• टेक्नोलॉजिकल कॉन्फिडेंस: बच्चे रियल सेंसर्स और मोटर्स पर काम करते हैं, जिससे उन्हें लगता है कि वे टेक्नोलॉजी को खुद कंट्रोल कर सकते हैं।
• STEM क्लैरिटी: इससे उन्हें साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथ्स के कॉन्सेप्ट्स प्रैक्टिकल तरीके से समझ आते हैं।

फीस क्या होती है?
प्लेयटो लैब्स
• यह एक लोकप्रिय ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है जो बच्चों को घर पर ही रोबोटिक्स और हार्डवेयर किट्स डिलीवर करता है। यहाँ एक टीचर, एक बच्चा लाइव क्लासेस दी जाती हैं।
• इनकी बेसिक स्टार्टर किट्स और शुरुआती क्लासेस 999 से 1,999 के बीच शुरू होती हैं।
• इनके कम्प्लीट मल्टी-लेवल और एडवांस्ड सर्टिफिकेट कोर्सेज की फीस 5,999 से 18,999 तक जाती है जिसमें प्रीमियम हार्डवेयर किट और मेंटरशिप शामिल है
कोडबोटिक्स
• यह संस्थान बच्चों को हैंड्स-ऑन प्रोजेक्ट्स जैसे लाइट-फॉलोइंग रोबोट, वॉइस-कंट्रोल रोबोट और AI प्रोजेक्ट्स बनाना सिखाता है। इनके पास ISRO द्वारा मान्यता प्राप्त करिकुलम भी है।
• लेवल 1 बुनियादी रोबोटिक्स: लगभग 6,000 से 7,200 ।
• लेवल 2 और 3 एडवांस्ड और IoT: लगभग 6,750 से 8,500। रोबोटिक्स हार्डवेयर किट (वन-टाइम डिलीवरी): लगभग 7,000।
अविष्कार
• अविष्कार भारत में STEM और रोबोटिक्स किट्स बनाने और सिखाने वाला एक बहुत बड़ा नाम है। इनके समर कैंप और कोर्सेज में बच्चे मैकेनिकल डिजाइन, कोडिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स सीखते हैं।
• इनके शॉर्ट-टर्म समर कोर्सेज और बेसिक रोबोटिक्स स्टार्टर किट्स की कीमत 2,499 से 3,499 के बीच होती है।
• इनके एडवांस्ड कोर्सेज और प्रो-रोबोटिक्स किट्स की कीमत 14,599 से 18,999 तक जाती है।
पेरेंट्स के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि वे इस समर कैंप को शुरू करने से पहले एक फ्री 1:1 लाइव ट्रायल क्लास बुक कर सकते हैं, जिससे बच्चे का इंटरेस्ट और सही लेवल पहले ही पता चल जाता है।