Summer Camp: गर्मियों की छुट्टियाँ बच्चों के लिए मस्ती, नई चीज़ें सीखने और दोस्तों के साथ समय बिताने का बेहतरीन मौका होती हैं। ऐसे में कई माता-पिता अपने बच्चों को समर कैंप भेजने का विचार करते हैं। समर कैंप बच्चों के आत्मविश्वास, रचनात्मकता और सामाजिक कौशल को बढ़ाने में मदद करता है। लेकिन किसी भी समर कैंप में एडमिशन लेने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना जरूरी है, ताकि बच्चा सुरक्षित और खुश रहे।

बच्चे की दिलचस्पी को दें प्राथमिकता
हर बच्चा अलग होता है। किसी को पेंटिंग, क्ले मॉडलिंग में मजा आता है, तो किसी को या आकर्षित करते हैं। कैंप चुनने से पहले बच्चे से बात करें कि वह क्या सीखना चाहता है। जबरदस्ती किसी कैंप में भेजने से बच्चा बोर हो सकता है। इसलिए कैंप चुनने से पहले यह जानना जरूरी है कि आपके बच्चे की रुचि किस चीज़ में है। बच्चे की पसंद के अनुसार कैंप चुनने से वह ज्यादा खुशी से भाग लेगा।
कैंप में सेफ्टी ध्यान रखें
बच्चों को खासकर लड़कियों की सुरक्षा सबसे पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। कैंप में CCTV, प्रशिक्षित स्टाफ, मेडिकल जैसी सुविधाएँ मौजूद हैं या नहीं, इसकी जानकारी जरूर लें। कैंप की लोकेशन पर जाकर निरीक्षण करें।

टाइम और डयूरेशन
समर कैंप की टाइमिंग और ड्यूरेशन आपके वेकेशन प्लान से मैच करनी चाहिए। आमतौर पर 3 हफ़्तों के कैंप बच्चों के लिए बेस्ट माने जाते हैं, जहां वे बिना किसी दबाव के नई चीजें सीख सकते हैं। जैसे कई कैंप्स 25 मई से 12 जून के बीच शेड्यूल होते हैं, जो छुट्टियों के हिसाब से बिल्कुल परफेक्ट टाइमिंग है।
मेंटर्स और ट्रेनर्स की प्रोफाइल
कैंप में सिखाने वाले टीचर्स या ट्रेनर्स का व्यवहार कैसा है, यह बहुत मायने रखता है। बच्चों को सिखाने के लिए अनुभवी और धैर्यवान ट्रेनर्स की जरूरत होती है ताकि बच्चे बिना डरे और खुलकर अपनी क्रिएटिविटी को एक्सप्लोर कर सकें।
.ट्रायल क्लास या डेमो लें
अगर कैंप ट्रायल क्लास या डेमो की सुविधा देता है, तो पहले उसे जरूर अटेंड करें। इससे बच्चे को माहौल समझने में मदद मिलेगी।

बजट और अन्य चार्जेस
कैंप जॉइन कराने से पहले उसकी फीस और उसमें मिलने वाली सुविधाओं को अच्छी तरह समझ लें। पॉकेट-फ्रेंडली कैंप्स जैसे ₹1200/- की रेंज वाले माता-पिता के लिए एक बेहतरीन और किफायती विकल्प होते हैं। एडमिशन से पहले यह जरूर कन्फर्म कर लें कि आर्ट मटेरियल, डांस कॉस्ट्यूम्स या किसी अन्य एक्टिविटी के लिए अलग से तो कोई चार्ज नहीं लिया जा रहा।
समर कैंप का असली मकसद बच्चों फन, दोस्त, मेमोरीज देना है। इसलिए उन पर किसी तरह का परफॉर्मेंस प्रेशर न डालें। उन्हें खुलकर अपनी गर्मियों की छुट्टियों का आनंद लेने दें, नई दोस्ती करने दें और कुछ नया सीखने दें!
समर कैंप बच्चों के व्यक्तित्व विकास का एक अच्छा माध्यम हो सकता है, बशर्ते सही कैंप का चयन किया जाए। थोड़ी सावधानी और सही जानकारी के साथ चुना गया कैंप बच्चे की छुट्टियों को यादगार और सीख से भरपूर बना सकता है।