Public Speaking Art: आज के कॉपटेटिव वर्ल्ड में केवल किताबी ज्ञान ही काफी नहीं है। अगर बच्चा बुद्धिमान है लेकिन अपनी बात कांफिडेंस के साथ कह नहीं पाता, तो उसकी प्रतिभा दब कर रह जाती है। कम्युनिकेशन स्किल्स वह ताकत है जो एक बच्चे को भीड़ में सबसे अलग खड़ा करती है।
आपका बच्चा दूसरों के सामने बोलने में हिचकिचाता है, वह अपनी बात कहने के लिए सही शब्दों का चुनाव नहीं कर पाता, एक अच्छा स्पीकर बनना केवल शब्दों का खेल नहीं है, बल्कि यह आत्मविश्वास और व्यक्तित्व का हिस्सा है। एक अभिभावक के तौर पर, आप उन्हें इस कौशल में माहिर बनाने के लिए ‘लर्निंग सेंटर्स’ या ‘पब्लिक स्पीकिंग क्लासेज’ की में भेज सकते हैं।

लर्निंग सेंटर बच्चों के लिए क्यों जरूरी हैं?
आजकल लगभग हर शहर और इलाके में बच्चों के पर्सनालिटी डवलपमेंट के लिए लर्निंग सेंटर्स खुल गए हैं। यहाँ जाकर बच्चे वे चीजें सीखते हैं जो अक्सर स्कूल के सिलेबस में पीछे छूट जाती हैं ये सेंटर बच्चों को बार-बार मंच पर खड़ा करते हैं, जिससे उनका पब्लिक स्पीकिंग का डर धीरे-धीरे खत्म हो जाता है। एक अच्छा स्पीकर सिर्फ मुँह से नहीं बोलता, बल्कि उसकी आँखें, हाथ और खड़े होने का तरीका भी बात करता है। सेंटर्स में उन्हें सही बॉडी लैंग्वेज स्किल भी सिखाए जाते हैं।
सही शब्दों का इस्तेमाल और साफ उच्चारण करना इन सेंटर्स की ट्रेनिंग का मेन पार्ट होता है। लर्निंग सेंटर्स में बच्चों को रटने के बजाय ‘करके सीखने’ पर जोर दिया जाता है। बच्चे को अचानक कोई विषय दिया जाता है और उसे 1 मिनट तक उस पर बोलना होता है। इससे उनकी सोचने की शक्ति बढ़ती है।
• बच्चों को अलग-अलग किरदार (जैसे डॉक्टर, टीचर, या रिपोर्टर) दिए जाते हैं, जिससे वे संवाद करना सीखते हैं।
• समूह में चर्चा करने से बच्चों में दूसरों की बात सुनने और अपनी बात तर्क के साथ रखने की क्षमता आती है।
• कहानियाँ सुनाने से बच्चों की कल्पनाशीलता और अभिव्यक्ति में सुधार होता है।

अगर बच्चा नियमित अभ्यास करे, तो वह एक शानदार वक्ता बन सकता है:
• बात करते समय सामने वाले की आँखों में देखकर बोलना आत्मविश्वास की पहली निशानी है।
• एक अच्छा वक्ता वही होता है जो एक अच्छा श्रोता हो। दूसरों को सुनकर ही बच्चा बेहतर जवाब देना सीखता है।
• रोबोट की तरह एक ही सुर में बोलने के बजाय, बात की गंभीरता के हिसाब से आवाज को कम या ज्यादा करना सीखना चाहिए।
• घर पर मिरर के सामने खड़े होकर बोलने का अभ्यास करने से हिचकिचाहट दूर होती है।
अच्छी कम्युनिकेशन स्किल्स के फायदे
• प्रेजेंटेशन और डिबेट में बच्चा अव्वल रहता है।
• लोग उन बच्चों को पसंद करते हैं जो विनम्रता और स्पष्टता से बात करते हैं।
• फ्यूचर में इंटरव्यू और लीडरशिप रोल के लिए यह सबसे जरूरी स्किल है।
कम्युनिकेशन स्किल्स रातों-रात विकसित नहीं होतीं। इसके लिए सही गाइडेंस और अभ्यास की जरूरत होती है। अपने आसपास के किसी अच्छे लर्निंग सेंटर को चुनें और अपने बच्चे को अपनी बात दुनिया के सामने रखने का साहस दें।
