Stone Painting Skill: आज के डिजिटल युग में बच्चों को स्क्रीन से दूर रखने के लिए स्टोन पेंटिंग एक अच्छा ऑप्शन है। साधारण से दिखने वाले पत्थरों को रंगों के माध्यम से एक जीवंत कलाकृति में बदलना बच्चों के लिए किसी जादू से कम नहीं होता।

स्टोन पेंटिंग के लिए हमेशा नदी के किनारे मिलने वाले ‘स्मूथ रिवर रॉक्स’ का इस्तेमाल करें। ये पत्थर पानी के बहाव से घिसकर चिकने हो जाते हैं, जिससे इन पर ब्रश चलाना आसान होता है। बच्चों के लिए 2 से 4 इंच के चपटे और गोल पत्थर सबसे अच्छे रहते हैं। चपटे पत्थरों पर ड्राइंग करना आसान होता है और ये रखने पर लुढ़कते नहीं हैं। अगर आपके पेंटिंग के लिए सही पत्थर न मिलें तो बाजार या ऑनलाइन आर्डर कर दें इन किट्स में स्मूद स्टोन्स, एक्रेलिक पेंट्स, ब्रश, ग्लिटर, मार्कर, डिजाइन गाइड और सजावट का सामान दिया जाता है। कुछ किट्स में पहले से बने डिजाइन टेम्पलेट भी होते हैं, जिससे बच्चे आसानी से पेंटिंग सीख सकते हैं।

स्टोन पेंटिंग में अलग-अलग तरह के पेंट का इस्तेमाल किया जाता है। बच्चों के लिए नॉन-टॉक्सिक और वॉशेबल पेंट सबसे सुरक्षित माने जाते हैं। एक्रेलिक पेंट, पोस्टर कलर और ऑयल पेंट मार्कर का उपयोग सबसे ज्यादा किया जाता है क्योंकि इनके रंग चमकीले होते हैं और पत्थरों पर आसानी से दिखाई देते हैं। छोटे बच्चों के लिए मोटे ब्रश और आसान कलर बेहतर रहते हैं ताकि वे आसानी से पेंटिंग कर सकें।
पेंटिंग शुरू करने से पहले पत्थरों को अच्छी तरह धोकर सुखाना जरूरी होता है। इससे पेंट अच्छी तरह टिकता है। बच्चों को पुराने कपड़े या एप्रन पहनाना चाहिए ताकि कपड़े खराब न हों। पेंटिंग करते समय बच्चों को जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए और एक लेयर सूखने के बाद ही दूसरी लेयर लगानी चाहिए। छोटे बच्चों की एक्टिविटी के दौरान बड़ों की निगरानी भी जरूरी होती है।

स्टोन पेंटिंग लगभग हर उम्र के बच्चों के लिए एक बेहतरीन एक्टिविटी है। 3 से 5 साल के बच्चे इसमें रंग भरना और सिंपल डिजाइन बनाना सीख सकते हैं, जबकि बड़े बच्चे कार्टून, फूल, जानवर, मंडला आर्ट और क्रिएटिव पैटर्न बना सकते हैं। स्टोन पेंटिंग बच्चों की क्रिएटिव बनाता है ब्रश पकड़ने और डिजाइन बनाने से उनकी फाइन मोटर स्किल मजबूत होती है। धीरे-धीरे रंग भरने से बच्चों में धैर्य और फोकस बढ़ता है।
सबसे खास बात यह है कि इससे बच्चों का स्क्रीन टाइम कम होता है और वे कुछ नया सीखते हैं। स्टोन पेंटिंग बच्चों के लिए सिर्फ एक आर्ट नहीं बल्कि सीखने और खुद को एक्सप्रेस करने का शानदार तरीका है। यह बच्चों को क्रिएटिव बनाती है, उनकी सोच विकसित करती है और उन्हें नई चीजें सीखने का मौका देती है। अगर आप बच्चों के लिए कोई मजेदार एक्टिविटी खोज रहे हैं, तो स्टोन पेंटिंग क सीखाएं है।