गर्मी के मौसम में स्विमिंग सीखना बच्चों के लिए एक बेहतरीन एक्टिविटी है। यह फिटनेस, कॉन्फिडेंस और सेफ्टी—तीनों के लिए जरूरी स्किल है। लेकिन पेरेंट्स को कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए। अगर आप गर्ल पेरेंट है तो आपको ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है ताकि बच्ची सुरक्षित महसूस करे।

स्विमिंग के बाद नहाना, साफ तौलिया इस्तेमाल करना और सूखे कपड़े पहनना जरूरी है। इससे स्किन इंफेक्शन या एलर्जी से बचाव होता है।
  • ऐसा स्विमिंग पूल या क्लब चुनें जहां साफ-सफाई, सुरक्षा और अनुशासन रखा जाता हो। कोशिश करें कि वहां महिला स्टाफ या महिला कोच भी उपलब्ध हों। अगर संभव हो, तो बच्ची को महिला कोच के अंडर ट्रेनिंग दिलाएं। इससे वह ज्यादा कम्फर्टेबल महसूस करती है और खुलकर सीख पाती है।
  • वहां साफ और सुरक्षित चेंजिंग रूम हो। प्राइवेसी का ध्यान रखना बहुत जरूरी है बच्ची से रोज़ पूछें कि उसका अनुभव कैसा रहा। अगर वह किसी बात से परेशान है, तो तुरंत ध्यान दें और जरूरी कदम उठाए।
  • स्विमिंग के बाद नहाना, साफ तौलिया इस्तेमाल करना और सूखे कपड़े पहनना जरूरी है। इससे स्किन इंफेक्शन या एलर्जी से बचाव होता है।
  • हर बच्चा अलग होता है, इसलिए स्विमिंग शुरू करने की कोई तय उम्र नहीं होती। आमतौर पर 4-5 साल की उम्र से बच्चे बेसिक सीख सकते हैं, लेकिन उससे पहले पानी से उनका डर खत्म करना जरूरी है। बच्चे को जबरदस्ती पानी में न डालें।
  • बच्चों को हमेशा किसी प्रशिक्षित कोच या एक्सपर्ट की निगरानी में ही स्विमिंग सिखानी चाहिए। इससे सही तकनीक सीखने के साथ-साथ सुरक्षा भी बनी रहती है।
  • शुरुआत में बच्चों को फ्लोटर्स, लाइफ जैकेट या किकबोर्ड जैसे सेफ्टी गियर का इस्तेमाल जरूर सिखाये इससे डूबने का खतरा कम होता है।
  • स्विमिंग पूल का पानी साफ और हाइजीनिक होना चाहिए। गंदे पानी से स्किन इंफेक्शन, एलर्जी या आंखों में जलन हो सकती हैं।
  • बहुत तेज धूप में बच्चों को स्विमिंग कराने से बचें। सुबह या शाम का समय बेहतर होता है। साथ ही, बच्चों को ज्यादा देर तक पानी में न रहने दें।
  • बच्चों को बेसिक सेफ्टी नियम सिखाएं
  • अकेले पूल के पास न जाएं
  • गहरे पानी में बिना अनुमति न उतरें
  • दौड़कर पूल में कूदने से बचें
  • अगर बच्चे को सर्दी, खांसी, बुखार या कोई स्किन प्रॉब्लम है, तो स्विमिंग से ब्रेक दें। साथ ही, स्विमिंग के बाद बच्चे को अच्छे से नहलाएं और सूखे कपड़े पहनाएं।

स्विमिंग बच्चों के लिए एक बेहतरीन स्किल है, लेकिन सुरक्षा सबसे पहले आती है। थोड़ी सी सावधानी और सही गाइड से आप अपने बच्चे को सुरक्षित और ट्रेन्ड स्विमर बना सकते हैं।