कहानी के बाकी भाग पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ऐसी मोटीमोटी बूंदें बरसने लगे कि नीला का स्कूटी चलाना मुश्किल हो गया. कहीं भीग न जाए इसलिए वह अपनी स्कूटी सहित एक घने पेड़ के नीचे यह सोच कर खड़ी हो गई कि जैसे ही बारिश रुकेगी स्कूटी से फुर्र हो जाएगी. मगर यह मुई बारिश तो रुकने का नाम ही नहीं ले रही थी. ‘‘अंदर आ जाइए, मैं आप को आप के घर तक छोड़ दूंगा,’’ अचानक एक चमचमाती गाड़ी नीला के सामने आ कर रुकी और खिड़की से ?ांकते हुए एक सुदर्शन नौजवान बोला तो नीला कुछ पल उसे देखती रह गई.

‘‘हैलो मैडम, कहां खो गईं आप? मैं ने कहा अंदर आ जाइए बारिश तेज है भीग जाएंगी आप,’’ जब उस नौजवान ने फिर वही शब्द दोहराए, तो नीला सचेत हो गई. ‘‘नो थैंक्स, मैं चली जाऊंगी,’’ उड़ती सी नजर उस शख्स पर डाल नीला ऊपर आसमान की तरफ देखने लगी जहां अभी भी कालेकाले बादल मंडरा रहे थे. इस का मतलब था बारिश अभी रुकने वाली नहीं है. एक मन हुआ उस की गाड़ी में बैठ जाए, लेकिन फिर लगा न बाबा भले ही भीगते हुए घर जाना पड़े पर किसी अनजान की गाड़ी में नहीं बैठेगी.

‘‘कहीं आप मु?ो उस टाइप का लड़का तो नहीं सम?ा रहीं?’’ वह नौजवान बोला तो नीला और सतर्क हो गई. ‘‘घबराइए नहीं, मैं आप को जानता हूं. आप महाराजा सयाजी राव यूनिवर्सिटी में पड़ती हैं न? मैं भी वहीं पढ़ता हूं. लेकिन आप से 1 साल सीनियर हूं,’’ बोल कर वह हंसा तो नीला ने उसे गौर से देखा. हां, याद आया. इस ने इसे महाराजा सयाजी राव यूनिर्वसटी में देखा तो है. ‘तो क्या हो गया,’ सोच नीला ने मुंह बनाया. ‘उस यूनिवर्सिटी में कितने ही लड़केलड़कियां पढ़ते हैं तो क्या सब मेरे दोस्त हो गए? और इस का क्या भरोसा, मदद के नाम पर ही यह मेरे साथ कुछ ऐसावैसा कर दे तो? न बाबा न, मैं इस के साथ नहीं जाऊंगी.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें

फायदे

  • गृहशोभा मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 2000+ फूड रेसिपीज
  • 6000+ कहानियां
  • 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें

फायदे

  • 24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल एक्सेस
  • फ्री गृहशोभा ऐप
  • सभी गृहशोभा इवेंट्स के फ्री इन्विटेशन
(नाश्ता + लंच + ₹1000 तक गिफ्ट हैम्पर + किसना डायमंड पेंडेंट)
  • डिजिटल कवरेज का मौका (Women Achievers & Influencers)
  • 2000+ फूड रेसिपीज | 6000+ कहानियां | 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...