Fresh look makeup : ब्लेंडिंग के लिए डोम शेप का फ्लफी ब्रश बैस्ट होता है. फेयर स्किन टोन पर सौफ्ट पिंक, लाइट पीच और सौफ्ट कोरल कलर्स सूट करते हैं. डीप स्किन वालों पर बोल्ड प्लम और ब्रिक रैड के शेड्स अच्छे लगते हैं.

क्रीम और लिक्विड फार्मूला नैचुरल फिनिश देते हैं जब कि पाउडर ब्लश मैट फिनिश देता है.

वैसे तो मेकअप किट में कई प्रोडक्ट्स होते हैं लेकिन इन में से एक प्रोडक्ट चेहरे पर तुरंत ताजगी और चमक ला सकता है और वह है ब्लश. इसे गालों पर अप्लाई करते ही चेहरा फ्रैश दिखने लगता है. वर्किंग और बिजी गर्ल्स के लिए ब्लश का क्विक यूज एक ऐसा ब्यूटी ट्रिक है जो कम समय में फ्रैश लुक दे सकता है. अत: कम समय में नैचुरली ब्यूटीफुल और फ्रैश लुक पाने के लिए ब्लश को अपनी ब्यूटी किट का हिस्सा बनाना न भूलें.

क्या है ब्लश

यह एक मेकअप प्रोडक्ट है जिसे मेकअप के दौरान चीक्स को हाईलाइट करने के लिए यूज किया जाता है ताकि चेहरे पर नैचुरल पिंक ग्लो आए. यह पाउडर, क्रीम, लिक्विड और टिंट फौर्म में मिलता है.

कैसे चुनें ब्लश

बाजार में अलगअलग तरह के ब्लश उपलब्ध हैं लेकिन कौन सा आप के लिए सही है और उसे यूज करने के बाद कैसा रिजल्ट मिलता है यह भी जानना जरूरी है.

पाउडर ब्लश: यह औयली स्किन वालों के लिए बैस्ट है. यह लंबे समय तक टिका रहता है और मैट फिनिश देता है.

क्रीम ब्लश: यह ड्राई स्किन के लिए बेहतर है. यह स्किन में आसानी से ब्लैंड हो जाता है और आप को नैचुरल ग्लो देता है.

लिक्विड या टिंट ब्लश: यह उन के लिए परफैक्ट है जिन्हें लाइटवेट और फ्रैश लुक पसंद है. थोड़ा सा अप्लाई करने पर भी यह अच्छा लुक देता है.

मेक राइट चौइस

अपनी स्किन टोन के हिसाब से कैसा ब्लश चुनें और किस तरह की पार्टी के लिए कौन सा कलर सूट करेगा यह भी तो जान लें:

अपनी स्किन टोन के अनुसार ब्लश का शेड चुनें. फेयर स्किन टोन पर सौफ्ट पिंक, लाइट पीच और सौफ्ट कोरल कलर्स सूट करते हैं. डीप स्किन वालों पर बोल्ड प्लम और ब्रिक रैड के शेड्स अच्छे लगते हैं.

डे टाइम पार्टी के लिए सौफ्ट पिंक या पीच ब्लश चुनें.

नाइट पार्टी लुक के लिए डीप कोरल या बेरी ब्लश सही रहेगा.

ब्लश को स्किन पर अच्छी तरह ब्लैंड करें ताकि लुक नैचुरल लगे.

ब्लश कैसे अप्लाई करें

सही कलर तो पिक कर लिया लेकिन यदि इसे लगाने का सही तरीका पिक नहीं किया तो लुक खराब भी हो सकता है. जानिए, ब्लश लगाने का सही तरीका:

हमेशा हलके हाथों से लगाएं.

लगाते समय स्माइल करें ताकि गालों के और उभरे हिस्से पर ब्लश अच्छी तरह लगे.

ब्लैंड करने के बाद चैक करें कि कहीं लाइन या क्रैक तो नहीं दिख रहा.

ब्लश का काम है आप की नैचुरल ब्यूटी को उभारना. अत: इसे कभी भी जरूरत से ज्यादा न लगाएं.