Self grooming : गरमी के मौसम की तेज धूप और तपिश से लोग परेशान हो जाते हैं. पसीना आने से थकान महसूस होती है और कुछ ही देर में फ्रैशनैस गायब होने लगती है. ऐसे में गर्ल्स के लिए अपने लुक को बनाए रखना मुश्किल हो जाता है और फिर स्वैटिंग स्मैल, मेकअप इत्यादि का ध्यान रख भी लिया तो ड्रैस का क्या.
इस मौसम में सही फैब्रिक और कलर्स वाली ड्रैस चूज करना उतना ही जरूरी है जितना कि आप का समर मेकअप. इस मौसम गर्ल्स कौटन फैब्रिक की ड्रैसेज पहनना पसंद करती हैं क्योंकि ये आरामदायक होती हैं लेकिन इस मौसम में दूसरे फैब्रिक जैसे लिनेन के आउटफिट भी पहने जा सकते हैं.

चलिए जानते हैं, इस मौसम में अपने लुक को कूल कैसे बनाएं:
आज ही सब्सक्राइब करें सरिता
आपके लिए स्पेशल छूट

सिंपल लुक
हलका मेकअप, लाइट कलर वाली कंफर्टेबल ड्रैसेज इस मौसम में कूल लुक देती हैं. हैवी ऐंब्रौयडरी या डार्क कलर वाली ड्रैसेज पहनने के बजाय लाइट वेट आउटफिट चुनें. कालेज में फ्लोरल लौंग ड्रैस पहन सकती हैं. घर पर स्लीवलैस या हाफ स्लीव कपड़े आरामदायक रहते हैं. बाहर जाते समय तेज धूप से त्वचा को बचाने के लिए फुलस्लीव या श्रग पहनना बेहतर होता है, जिस से टैनिंग से बचा जा सके.

पेस्टल रंग
आउटफिट के लिए लैमन, लाइट पिंक, पीच, स्काई ब्लू, केसरिया, यलो, औरेंज, लैवेंडर और हलका हरा रंग चुन सकती हैं. ये रंग गरमियों में देखने में भी अच्छे लगते हैं और ठंडक का एहसास भी देते हैं. सफेद रंग भी आंखों को नहीं चुभता और ठंडक प्रदान करता है, इसलिए इसे भी प्राथमिकता देनी चाहिए.
ऐक्सैसरीज
हलकी ऐक्सैसरीज जैसे छोटे बीड्स की माला, लेयरिंग चेन, मोती के हलके ब्रेसलेट और छोटे स्टड इयररिंग्स कालेज और औफिस दोनों जगह पहने जा सकते हैं.
फैब्रिक
गरमियों में सूती कपड़े सब से अच्छे होते हैं क्योंकि ये पसीना सोख लेते हैं. इस के अलावा रेयान, लिनेन, शिफौन, मलमल, हौजरी, और्गेंजा और जौर्जेट जैसे हलके फैब्रिक भी आरामदायक होते हैं.

हेट्स और सनग्लासेज
स्टाइलिश सनग्लासेज और हैट पहनने से धूप से बचाव होता है और लुक भी फैशनेबल बनता है.

जूते
पैरों को ठंडक और आराम देने के लिए हलके और हवा आनेजाने वाले जूते पहनने चाहिए. स्टाइलिश फ्लिपफ्लाप्स, स्लाइड्स या स्ट्रैपी सैंडल्स लुक को और सुंदर बनाते हैं.

मेकअप
मेकअप लाइट होना चाहिए और अगर लंबे समय तक बाहर रहना है तो क्विक टचअप किट अपने साथ जरूर कैरी करें. वैट टिशू या कौटन पैड्स भी साथ जरूर रखें.
