एसी की ठंडी हवा खाने की नुकसान भी जानें
Grihshobha team
May 20, 2026
www.grihshobha.in
गरमी से राहत पाने के लिए लोग लगातार एसी में रहते हैं, लेकिन इससे बौडी डिहाइड्रेटेड होती है, जिससे सिरदर्द या माइग्रेन की समस्या बढ़ती जाती है.
अगर आप ज्यादा देर तक एसी में रहती हैं, तो पैर दर्द, कमर दर्द, पीठ दर्द की परेशानी बढ़ जाती है.
जिन लोगों की आंखें ड्राई होती है. उन्हें एसी में रहने से परहेज करना चाहिए. इससे आंखों में जलन और खुजली की समस्या बढ़ सकती है.
रातभर एसी में सोने के बाद सुबह उठने पर काफी ज्यादा सुस्ती महसूस होती है. जिससे किसी भी काम में मन नहीं लगता. इसलिए एसी का कम ही उपयोग करें.
एसी में रहने से गला सूखने लगता है, जिसके कारण नाक बंद की भी परेशानी होती है . जिससे सांस लेने में दिक्कत होती है.