जब Acne हो जाए, तो फौलो करें ये टिप्स


Grihshobha team जून 24, 2026 www.grihshobha.in

चाहे पिंपल्स आपको कितना भी इर्रिटेट करें , लेकिन फिर भी उसे दबाने की कोशिश न करें. क्योंकि इससे दाग पड़ने के साथसाथ स्किन पर जलन और ज्यादा बढ़ सकती है.

जब तक स्किन पर एक्ने हैं , तब तक मेकअप प्रोडक्ट्स लगाने से बचें. और अगर करना भी पड़े तो माइल्ड व नेचुरल इंग्रीडिएंट्स से बने प्रोडक्ट्स ही इस्तेमाल करें.

इस दौरान फाउंडेशन लगाने से बचें, क्योंकि इसमें फ्रेग्रेन्स व पैराबीन्स होने के कारण ये स्किन की जलन को और बढ़ाकर मुंहासों को और उभरा हुआ व लाल बना सकता है.

दिन में 2 - 3  बार चेहरे को साफ पानी से धोएं व खूब पानी पिएं. क्योंकि इससे स्किन पर जमा गंदगी निकलने के साथसाथ बॉडी से टोक्सिंस बाहर निकलते हैं. जिससे एक्ने की समस्या कम होती है.

स्किन को एक्सफोलिएट जरूर करें, क्योंकि इससे डेड स्किन रिमूव होती है.