गर्मियों में एयर कंडीशनर खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान


Grihshobha team मई 5, 2026 www.grihshobha.in

एसी पर लगी स्टार रेटिंग सिर्फ एक नंबर नहीं होता है, दरअसल यह बिजली बचत की क्षमता को दर्शाती है.

1 स्टार वाला एसी सब से ज्यादा बिजली खर्च करता है जबकि 5 स्टार वाला एसी सब से कम बिजली में सब से ज्यादा कूलिंग देता है.

अगर आप ऐसी जगह रहते हैं जहां गरमी बहुत ज्यादा है, दूसरे आप पुरे दिन घर पर रहते हैं और दिन में लगभग 6 से 8 घंटा एसी चलता ही है तो आप के लिए 5 स्टार एसी सही रहेगा क्योंकि यह बिजली बचाता है.

यदि आप के कमरे की खिड़की या दीवार सीधे सूरज की रोशनी (पश्चिम या दक्षिण दिशा) के संपर्क में आती है, तो आप को सामान्य से 0.5 टन अधिक क्षमता वाला AC लेना चाहिए.

एसी खरीदते समय केवल उस की कीमत या ब्रैंड न देखें, बल्कि वारंटी की शर्तों को गहराई से समझना बहुत जरूरी है.