इस चिलचिलाती गर्मी में खुद को ऐसे रखें डिटॉक्स


Grihshobha team अप्रैल 29, 2026 www.grihshobha.in

गर्मी के मौसम में सबसे पहले और जरूरी चीज ये है की आप भरपूर मात्रा में पानी पीएं, क्योंकि व्यस्त शेड्यूल में हम खाने-पीने का ध्यान नहीं रख पातें.

नींबू में आयरन, फाइबर, विटामिन सी जैसी चीजें पाए जाते है. जिसको पीने या खाने से शरीर डिटॉक्स होता है. और साथ ही पाचन-तंत्र भी मजबूत होता है.

गर्मी में शरीर को डिटॉक्स करने के लिए मौसमी फलों का सेवन करना भी जरूरी होता है. फल में भरपूर मात्रा में पानी के साथ Vitamins और Minerals पाए जाते हैं, जो शरीर को डिटॉक्स रखने के साथ ही आपको एक्टिव रहने में मदद करते है.

गर्मियों में खुद को हाइड्रेटेड रखने के लिए विटामिन सी से भरपूर फलों का सेवन करें. संतरा और आंवला जैसी चीजों के सेवन से आप पूरे दिन हाइड्रेटेड रहेंगे.

खाने-पीने में आप फाइबर की भारी मात्रा रखें. फाइबर से भरपूर खाना खाने से आपके शरीर में जहरीले तत्व खत्म होती है.  इसके लिए आप पत्तागोभी, चुकंदर, मूली एवं अन्य हरी सब्जियों का सेवन करें.