धूप में सनग्लासेस पहनना है जरूरी, खरीदते समय इन बातों का रखें ख्याल


Grihshobha team June 1, 2026 www.grihshobha.in

हमेशा अच्छे ब्रांड का ही सनग्लास खरीदें ताकि आंखों को पर्याप्त सुरक्षा मिल सके.

आप बहुत अधिक ड्राइविंग करते हैं और पानी या सड़क की चमक आपको परेशान करती है तो आप पोलराइज्ड लेंस वाले सनग्लासेज का चुनाव करें.

केवल सनग्लास लेना ही पर्याप्त नहीं है बल्कि उसकी फिटिंग सही होना भी जरूरी है.

एक दूसरे के सनग्लासेज का प्रयोग करने से बचें ताकि किसी इंफेक्शन के लगने की संभावना न रहे.

स्टाइलिश लुक के लिए मेटल फ्रेम और आराम और टिकाऊपन के लिए एसिटेट फ़्रेम का चुनाव करें.