डार्क सर्कल्स से ऐसे पाएं निजात
Grihshobha team
अगस्त 19, 2026
www.grihshobha.in
दूध का इस्तेमाल हर घर में होता है. डार्क सर्कल्स हटाने के लिए ठंडा दूध उपयोग में लाया जा सकता है.
आलू को कद्दूकस कर उस का जूस निकाल लें. फिर थोड़ी सी रुई आलू के रस में पूरी तरह भिगो कर आंखों पर रखें.
टी बैग सिर्फ झटपट चाय बनाने के काम ही नहीं आता बल्कि इसे आप काले घेरों से भी छुटकारा पा सकती हैं.
संतरे के जूस में कुछ बूंदें ग्लिसरीन मिला कर इस मिक्स्चर को काले घरों के ऊपर लगाएं. इस से न सिर्फ काले घेरे कम होंगे बल्कि आंखों में भी चमक आएगी.
खीरे का आंखों की सेहत से सीधा संबंध है. इस के लिए आप को खीरे को आधे घंटे तक फ्रिज में रखना होगा और फिर उस के स्लाइस काट कर आंखों पर रखने होंगे.