मानसून के दौरान डेंगू के मरीज की ऐसे करें देखभाल


Grihshobha team अगस्त 7, 2026 www.grihshobha.in

मरीज को भरपूर पानी और दूसरे तरल पदार्थ पिलाएं, पूरा आराम करने दें और डॉक्टर द्वारा बताई गई दवाएं ही दें, हल्का और पौष्टिक भोजन खिलाएं.

डॉक्टर की सलाह के अनुसार समय-समय पर जांच भी कराते रहें. कुछ बातों पर खास ध्यान दें,

मरीज को पानी, नारियल पानी, ओआरएस, घर का बना सूप, नींबू पानी और बिना ज्यादा चीनी वाला ताजा फलों का रस देना चाहिए.

कितना तरल पदार्थ पीना है, यह मरीज की उम्र, वजन और दूसरी बीमारियों पर निर्भर करता है.

अगर किसी को वायरल खांसी-जुकाम या फ्लू है, तो उसे मास्क पहनना चाहिए और छोटे बच्चों, बुजुर्गों तथा कमजोर स्वास्थ्य वाले लोगों से थोड़ी दूरी रखनी चाहिए.