गर्मियों में पिएं पुदीने की छाछ, इसे बनाना है बेहद आसान
Grihshobha team
जून 9, 2026
www.grihshobha.in
1 छोटी कटोरी दही, 5-6 पुदीने के पत्ते, 1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर, चुटकी भर काली मिर्च और स्वादानुसार काला नमक मिलाएं.
इसे ग्राइंडर में अच्छी तरह मिलाएं और 3-4 बर्फ के टुकड़े डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें.
अपने पेट को ठंडा और तरोताजा रखने के लिए इसे अपने मिड स्नैक के दौरान ले सकते हैं.
आप इस आसान समर ड्रिंक को अपने ऑफिस या कॉलेजों में ले जा सकते हैं