जानें मौनसून में क्या खाएं और क्या नहीं


Grihshobha team जुलाई 13, 2026 www.grihshobha.in

बारिश के मौसम में बासी खाना खाने से बचें. हमेशा ताजा भोजन ही करें. यह भी ध्यान रखें कि खाना सुपाच्य हो.

इस मौसम में खाली पेट न रहें. बाहर भी खाली पेट न जाएं. घर में खाना खा कर और ले कर जाएं. लंचबौक्स में सलाद जरूर हो.

चायकौफी की जगह नीबू पानी, शिकंजी, आम पन्ना, लस्सी, छाछ, आदि का सेवन अधिक करें.

जहां तक हो सके नौनवेज खाने से परहेज करें.

हरी चटनियों का सेवन अच्छा रहता है. पुदीनापत्ती, धनियापत्ती, आंवला, प्याज आदि का सेवन करें.