बारिश के दिनों में इन तरीकों से रखें अपने स्किन का ख्याल
Grihshobha team
जुलाई 30, 2026
www.grihshobha.in
मानसून में ह्यूमिडिटी बढ़ जाने से स्किन रूखी और खुरदुरी हो जाती है. इससे स्किन बेजान व पीली दिखाई देने लगती है.
ऐसे में चेहरे को नियमित रूप से माइल्ड फेस वॉश से धोकर,मॉइस्चराइजर लगाने से इस समस्या से बचा जा सकता है.
मॉनसून में कुछ लोगों के शरीर पर गोलाकार लाल पैच दिखाई देते हैं, जिसमें खुजली भी होती है.
नहाते समय एंटीबैक्टीरियल युक्त साबुन का उपयोग करे.
मौसम में मुंहासों या पिंपल से बचने और उन्हें नियंत्रित करने के लिए न सिर्फ गर्म पानी से नहाना फायदेमंद हो सकता है
बल्कि ऑयल फ्री क्लिंजर भी इस मौसम में लाभदायक होता है.