वजन कम करते समय मील के बीच में लगे भूख तो फौलौ करें ये टिप्स
Grihshobha teamअगस्त 1, 2026www.grihshobha.in
कई बार आपके शरीर में डीहाइड्रेशन हो जाती है और आप उसे भी भूख समझ कर खाना खाने लगते हैं . इसलिए पूरा दिन पानी पीते रहें और खुद को हाइड्रेटेड जरूर रखें.
ज्यादा पानी पीते रहने से भी आपका पेट ज्यादा समय तक भरा रहेगा . रोजाना कम से कम 8 गिलास पानी तो जरूर पिएं .
स्नैक्स का सेवन करते समय भी होल फूड का सेवन कर सकते हैं जो आपको पोषण प्रदान करते हैं . इनमें आप फल, सब्जियां, नट्स और सीड्स आदि का चुनाव कर सकते हैं .
घर पर बना कर भी स्नैक्स का सेवन कर सकते हैं . आप हेल्दी प्रोटीन बार बना सकते हैं, एनर्जी बॉल्स बना सकते हैं या फिर पॉप कॉर्न बना कर भी खा सकते हैं .
आपको माइंड फूल ईटिंग करनी चाहिए मतलब कि आपको आप क्या खा रहे हैं और किस मात्रा में खा रहे हैं इस बात का जरूर ध्यान रखना चाहिए ताकि ओवर ईट करने से बच सकें