जानें ‘लू’ लगने के लक्षण और इससे कैसे बचें


Grihshobha team May 25, 2026 www.grihshobha.in

हर 30 मिनट में 1-2 गिलास पानी पिएं. सादा पानी के साथ नारियल पानी, नींबू पानी, छाछ, बेल शरबत लें. चाय-कॉफी और कोल्ड ड्रिंक कम करें.

सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक धूप में जाने से बचें. निकलना जरूरी हो तो सिर ढककर, छाता लेकर और पूरी बांह के सूती कपड़े पहनकर जाएं. धूप का चश्मा और सनस्क्रीन लगाएं.

तला-भुना, मसालेदार और भारी खाना न खाएं. खीरा, ककड़ी, तरबूज, खरबूजा, संतरा जैसे पानी वाले फल खाएं. दही और सलाद को डाइट का हिस्सा बनाएं.

तेज बुखार, सिरदर्द, चक्कर, उल्टी, बेहोशी, त्वचा का सूखा और लाल होना हीट स्ट्रोक के लक्षण हैं.

ऐसा हो तो तुरंत मरीज को छाया में लिटाएं, कपड़े ढीले करें, शरीर पर ठंडे पानी की पट्टियां रखें और डॉक्टर को दिखाएं.