फील्ड या मार्केटिंग का काम करने वाले लोग लंबे समय तक धूप में रहते हैं, इसलिए उन्हें लू लगने का खतरा ज्यादा होता है. उन के लिए दिनभर खूब पानी पीना और दोपहर की तेज धूप में ज्यादा मेहनत वाले काम से बचना.
अपने साथ हमेशा ओआरएस के पैकेट रखना और थोड़ीथोड़ी देर में पानी या जूस पीते रहना, ताकि शरीर में पानी की कमी न हो.
हवादार और सूती कपड़े पहनना और बीचबीच में किसी छाया वाली या ठंडी जगह पर आराम करने की कोशिश करना इस से शरीर जरूरत से ज्यादा गरम नहीं होगा.
जहां तक हो सके, बाहर के काम या सफर की प्लानिंग सुबह या शाम के ठंडे समय में ही करें.
तपती गरमी में हीट स्ट्रोक से बचना आसान होता है, लेकिन इस के लिए पूरी प्लानिंग के साथ बाहर निकल कर काम करने की जरूरत होती है,