घर पर करें बालों को इस तरह कर्ल


Grihshobha team सितम्बर 7, 2026 www.grihshobha.in

अगर आपको जल्‍दी ही कर्ली बाल चाहिए और समय की कमी है तो हॉट रोलर्स का सहारा लें. इन रोलर्स की मदद से अपने बालों को कर्ल करें. बाद में उंगलियों की मदद से उन्‍हें सुलझा लें.

कर्लिंग आयरन, बालों को कर्ल करने का सबसे अच्‍छा और कम समय लेने वाला तरीका होता है. अपने बालों को कर्ल करने के लिए इसे गर्म करें और बालों को कर्ल करें.

हेयर स्‍टाइललिस्‍ट की सलाह मानें तो पिन कर्ल बालों को स्‍टाइल देने के लिए सबसे अच्‍छा विकल्‍प होते हैं. अपने बालों को चार हिस्‍सों में बांट लें और उन्‍हें ट्वीस्‍ट करें क्‍वाइल के साथ रोल कर लें.

अगर आपको अचानक से किसी पार्टी में जाना पड़ता है तो हेयरस्‍प्रे का इस्‍तेमाल करें. इससे बालों में नमी बनी रहेगी और आपके बालों को मनचाहा लुक भी मिल जाएगा.