इन टिप्स को फौलो कर गर्मियों में दिखें कूल और कौन्फिडेंट
Grihshobha teamJune 2, 2026www.grihshobha.in
औयली बाल हैं तो हर रोज़,सामान्य बाल हैं तो हर दो दिन और ड्राई बाल हैं तो हर तीन दिन में शैंपू करें. धूप में बाहर निकलते समय बालों को स्कार्फ या हैट से ढकें.
सूरज की तेज किरणें आंखों पर भी असर डालती हैं. ऐसे में बाहर निकलते समय अच्छी क्वालिटी वाला बड़ा सनग्लास पहनें. यह आंखों की रेटिना को UV किरणों से बचाता है.
गर्मी में शरीर में पानी की कमी हो जाती है, जिसका असर त्वचा पर भी पड़ता है. दिनभर में कम से कम 10–12 गिलास पानी जरूर पिएं.
चेहरे को दिन में कम से कम दो बार माइल्ड फेसवाश या क्लींजर से धोएं. इससे चेहरे की गंदगी और तेल साफ होता है और स्किन तरोताजा रहती है.
गर्मी में तले-भुने खाने से बचें. फल, सलाद और हल्का खाना खाएं जो शरीर को ठंडक और ऊर्जा दे. चाय, कॉफी और कैफीन युक्त पेय पदार्थों से परहेज करें क्योंकि ये त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं.