घर पर ऐसे बनाएं नेचुरल बौडी लोशन
Grihshobha team
सितम्बर 10, 2026
www.grihshobha.in
दही के नियमित प्रयोग से बदरंग त्वचा बिल्कुल साफ हो जाती है. दही और कुछ बूंदे नींबू की ले कर एक साथ मिला लें.
इस मिश्रण को अपनी त्वचा पर15 मिनट तक लगा रहने दें और फिर मसाज करते हुए पानी से धो लें.
2 कप दूध उबालिये और उसमें 1 चम्मच नमक मिला कर अच्छे से चलाइये. इसके बाद इस घोल को अपने शरीर पर लगाइये.
15 मिनट बाद त्वचा को धो लीजिए. यह मृत कोशिकाओं को हटा कर त्वचा को पोषण देने का कार्य करता है.
अगर हाथों को नमी प्रदान नहीं की गई तो वह रूखे और कड़े हो जाते हैं.1/3 कप ग्लीसरीन और 2/3 कप गुलाब जल लेकर एक बोतल में डाल लें.