ब्लैकहेड्स से हैं परेशान, तो अपनाएं ये उपाय
Grihshobha team
अगस्त 14, 2026
www.grihshobha.in
अकसर लोग आईने के सामने खड़े हो कर नाखूनों से ब्लैकहेड्स निकालने लगते हैं.
इस से त्वचा पर लालपन, सूजन और दाग पड़ने का खतरा बढ़ जाता है.
सप्ताह में 1 या 2 बार हलका एक्सफोलिएशन करने से मृत त्वचा कोशिकाएं हटती हैं और रोमछिद्र साफ रहते हैं.
मुलतानी मिट्टी या चारकोलयुक्त क्ले मास्क अतिरिक्त तेल को सोखने में मदद करते हैं. सप्ताह में 1 या 2 बार इन का इस्तेमाल किया जा सकता है.
ब्लैकहेड्स से बचने और उन्हें कम करने का पहला कदम है चेहरे की सही तरीके से सफाई करना. दिन में 2 बार किसी माइल्ड फेसवौश से चेहरा धोना काफी होता है.