अगर टैनिंग हो जाए तो अपनाएं ये तरीके


Grihshobha team मई 23, 2026 www.grihshobha.in

सबसे पहले  रात को दो बड़े चम्मच प्योर शहद में एक छोटा चम्मच फ्रेश नींबू का रस मिलाकर टैनिंग वाली  स्किन  के ऊपर अच्छी तरह से लगा ले .आधे घंटे तक रहने दें .फिर सादे पानी से धो कर नारियल का तेल लगा ले .

जिन लोगों की स्किन ऑयली है वह लोग सिर्फ ताजी ककड़ी को पतला- पतला काटकर 20 मिनट तक अपनी टैनिंग स्किन के ऊपर लगाकर छोड़ दें.

नींबू का रस एसिडिक होता है और स्किन की ph  को ठीक करता है और स्किन के कलर को भी लाइट करता है.

कोकोनट ऑयल लगाने से आपकी स्किन सूखने से बच  जाती है .यह  स्किन को मॉइस्चराइज करता है और उसको हील भी करता है.

अगर आपको सन टैनिंग हो गयी है तो  आप  साबुन कम से कम use करें या ना ही लगाएं तो अच्छा है.