बरसात के मौसम में अपने घर को रखें फंगस फ्री
Grihshobha team
जुलाई 14, 2026
www.grihshobha.in
धूप के समय घर की खिड़कियां खुली रखें, जिस से ताजा हवा और धूप घर के अंदर आए. धूप फंगस और बैक्टीरिया को पनपने से रोकती है.
किचन और बाथरूम में एग्जौस्ट फैन का इस्तेमाल करें. नहाने के बाद बाथरूम के दरवाजे खुले रखें ताकि नमी जल्दी सूख सके.
फफूंदी हटाने के लिए विनेगर एक बेहतरीन उपाय है. इसे स्प्रे कर 20 मिनट छोड़ें और फिर स्क्रब कर के गरम पानी से साफ करें.
नीबू का रस भी फंगस हटाने में कारगर है. इसे प्रभावित जगह पर रगड़ें और फिर स्क्रब करें.
नीम के सूखे पत्तों को कपड़े में बांध कर घर की नमी वाली जगहों पर रखें. यह ऐंटी फंगल होने के साथसाथ वस्त्रों को नम होने से भी बचाता है.