बरसात में किचन को रखना चाहती हैं स्मैल फ्री, तो बड़े काम के हैं ये टिप्स
Grihshobha team
जुलाई 18, 2026
www.grihshobha.in
सभी मसाले और दालों को प्लास्टिक की थैलियों से निकाल कर एअरटाइट कंटेनर में डालें. इस से नमी से बचाव होगा और खुशबू भी बनी रहेगी.
अगर 1-2 दिन धूप निकलती है तो दालों को प्लेट में निकाल कर छांव में सुखा लें. इस से अंदर की सीलन निकल जाती है.
प्याज और आलू को कभी एकसाथ न रखें. दोनों से निकलने वाली गैसें एकदूसरे को जल्दी सड़ा देती हैं.
किचन कैबिनेट्स में नैफ्थलीन बौल्स या कपूर रखें, ताकि फफूंदी न पनपे.
डस्टबिन में अखबार बिछाएं और रोज खाली करें, नहीं तो नमी और कीड़े पैदा होंगे.