मौनसून में मेकअप करते समय ध्यान रखें ये बातें
Grihshobha team
जुलाई 2, 2026
www.grihshobha.in
मौनसून के मौसम में ज्यादा हैवी मेकअप करने से बचें. इस के साथसाथ अपनी स्किन का भी खास खयाल रखें.
फेस को भी क्लींजर से साफ करें. ह्यूमिडिटी के कारण पसीना ज्यादा हो सकता है, जिस के चलते त्वचा में संक्रमण की समस्या भी हो सकती है.
केवल वाटरप्रूफ प्रोडक्ट्स का ही चुनाव करें. इस के लिए आप मैट कौंपैक्ट और वाटरप्रूफ लाइनर का इस्तेमाल कर सकती हैं.
बारिश में मेकअप करने से 10 मिनट पहले चेहरे पर बर्फ लगाएं इस से मेकअप फैलेगा नहीं और ज्यादा देर तक टिका भी रहेगा.
बरसात में लौंग लास्टिंग मैट टोंस या क्रीम मैट लिप कलर्स सही रहते हैं.