घर पर बनाएं मैंगो फलूदा, गर्मियों में शरीर को मिलेगी ठंडक
Grihshobha teamMay 29, 2026www.grihshobha.in
1/2 घंटे के लिए सब्जा के बीजों को पानी में भिगो दें. फिर एक पैन में पानी और रोज सिरप डाल कर उसे धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक वह गाढ़ी व जैली के फार्म में न आ जाए.
फिर तैयार रोज सिरप जैली को गिलास में डाल कर फ्रिज में रख दें. जब यह गिलास में लेयर की तरह दिखने लगे तब इस में मैंगो के टुकड़े डालें.
फिर इस में भीगे हुए सब्जा के बीज और थोड़े से नट्स डालें. अब इस पर चीनी की लेयर सैट करें. फिर इस पर वैनिला आइसक्रीम डाल हुए ऊपर से दूध डालें.
फिर इस पर मैंगो स्ट्रिप्स और कंडैंस्ड मिल्क से लेयर बनाएं.
इस के बाद इसे रोज सिरप, पुदीनापत्ती, मैंगो स्लाइस और कालीमिर्च से गार्निश करें.