गर्मियों में घर पर इस तरह बनाएं चौकलेट मैंगो आइसक्रीम


Grihshobha team मई 1, 2026 www.grihshobha.in

थोड़े से ठंडे दूध में कौर्नफ्लोर घोल कर लगातार चलाते हुए उबलते दूध में डालें. दूध गाढ़ा हो जाने पर आंच से उतार कर ठंडा होने दें.

आम छील कर काट लें. आम, चीनी, चौकलेट पाउडर मिला कर मिक्सी में पीसें. आम का गूदा बन जाने पर तैयार दूध डाल कर फेंटें.

तैयार मिश्रण को आइसक्रीम ट्रे में डाल कर फ्रीजर में रखें. 1/2 जम जाने पर मिश्रण को ट्रे से निकाल कर क्रीम मिलाएं

मिक्सी में फेंट कर पुन: फ्रीजर में जमने के लिए रख दें. जम जाने पर पिस्ता चूरा बुरक कर सर्व करें.