बारिश में आंखों को रखें सुरक्षित


Grihshobha team जुलाई 25, 2026 www.grihshobha.in

गंदे पानी को अपनी आंखों में न जानें दें. अगर आप बारिश में भीग गए हैं तो घर आ कर तुरंत साफ पानी से नहा लें.

अगर धूल भरी आंधी चल रही हो तो सनग्लासेस का इस्तेमाल करें. यह आप की आंखों को धूल से भी बचाएगा और परा-बैंगनी किरणों से इन की सुरक्षा भी करेगा.

अगर आंखों का संक्रमण बहुत फैल रहा है तो स्विमिंग पुल न जाएं. कईं लोगों द्वारा इस्तेमाल किए जाने के कारण इन्हें बैक्टीरिया और दूसरे संक्रमणों का ब्रीडिंग ग्राउंड माना जाता है.

इस मौसम में आप को आंखों में और उस के आसपास खुजली हो सकती है, ऐसे में ठंडे पानी से आंखें धो लें.

अगर आंखों के संक्रमण की चपेट में आ जाएं तो किसी भी तरह के मेकअप और कॉस्मेटिक का इस्तेमाल न करें.