आजकल अक्सर महिलाएं बालों को सुखाने के लिए हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन बाल टूटने की समस्या बढ़ती है. नेचुरल तरीके बालों को सुखाने की कोशिश करें
भींगे बालों में कंघी न करें. अगर आप ऐसा करती हैं, तो बाल टूटने की समस्या और बढ़ेगी. बालों को सूखने के बाद ही कंघी करें.
बारिश के मौसम में सप्ताह में दो-तीन बार जरूर हेयर वाश करें. कंडीशनर का भी यूज करना जरूरी होता है.
बरसात के मौसम में कम से कम हफ्ते में दो बार गुनगुने तेल से स्कैल्प की मसाज करें, इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ेगा.