बरसात की सीलन से हैं परेशान, तो अपनाएं ये उपाय


Grihshobha team जुलाई 21, 2026 www.grihshobha.in

घर की रोज सफाई होनी चाहिये. इससे घर में न तो नमी रहती है और न ही गंदी महक आती है.

घर के अंदर और बाहर की नालियों की अच्छी तरह से सफाई कर लीजिये ताकि वहां कहीं गंदगी जाम न हो और सीवेज सिस्टम भी सही होना चाहिये.

बरसात के दिनों में जहां घर में सीलन की परेशानी होती है तो वहीं लकड़ी के दरवाजे पानी पड़ने से फूल जाते हैं. ऐसे में दरवाजों को निकलवा कर उन्हें दुबारा फिक्स करना चाहिये

बरसात में अकसर कीड़े-मकोडों आ जाते हैं. क्योंकि डार्क कलर्स कीडे-मकोडों को ज्यादा भाते हैं, इसलिए आप दीवारों पर व्हाइट या लाइट कलर ही पेंट कराएं.