बारिश के मौसम में अपने चीजों को ऐसे करें प्रोटेक्ट
Grihshobha team
जुलाई 8, 2026
www.grihshobha.in
कीड़े-मकोड़े और दीमक बारिश के दिनों में बड़ी समस्या होते हैं. कपूर की गोलियों, लौंग और नीम की पत्तियों के जरिए आप इन्हें दूर रख सकते हैं.
अगर आप कुछ दिनों के लिए घर से बाहर जा रहे हैं तो फर्नीचर को प्लास्टिक के कवर से ढक दें, ताकि उनमें नमी न लगे. फर्नीचर को साफ रखना भी बेहद जरूरी है.
सोफे पर अच्छी क्वालिटी के चमड़े के कवर लगवाएं. 15 दिन में एक बार कवर को अच्छी तरह से साफ करें. उन्हें सूखे-मुलायम कपड़े से पोंछें.
मानसून में चांदी के गहने अक्सर काले पड़ जाते हैं. उनकी चमक बनाए रखने के लिए बटर पेपर का इस्तेमाल करें.
मोबाइल फोन्स, कैमरा और आई-पॉड को बारिश से बचाने के लिए प्लास्टिक की पन्नी या कवर का इस्तेमाल करें.