मौनसून में फौलो करें ये रूटीन, स्किन रहेगी हैल्दी
Grihshobha team
जुलाई 29, 2026
www.grihshobha.in
हल्के गुनगुने पानी से नहाना आपको राहत देने का काम करेगा. अगर आप इसी पानी में कुछ मात्रा में नमक मिला सकें तो और अच्छा रहेगा.
त्वचा में ताजगी लाने के लिए गुलाब जल स्प्रे का इस्तेमाल कर सकती हैं.
गुलाब के गुणों से भरपूर यह स्प्रे आपको ताजगी का अहसास तो देगा ही, चेहरे को नमी भी प्रदान करेगा.
दिनभर की थकान हमारी आंखों को भी बोझिल कर देती है. ऐसे में बेहतर होगा कि आप अपनी आंखों को अच्छी तरह से पानी से धोएं और उसके बाद ही सोने जाएं.
अगर आपको फेशियल कराए काफी समय हो चुका है और आपकी त्वचा बेजान नजर आने लगी है तो रोज रात को अपने हाथों से चेहरे की अच्छी तरह मसाज करें.