क्या हर रोज ब्रश करने के बाद भी मुंह से आती है बदबू ?
Grihshobha team
अप्रैल 4, 2026
www.grihshobha.in
मुंह से बदबू आना सिर्फ दातों की सफाई न करने से नहीं, बल्कि कई अन्य कारणों से भी हो सकता है.
आप रोज सुबह और रात ब्रश के साथसाथ टंग क्लीनर से जीभ भी साफ करें जिस से गंदगी जीभ से हट जाए और आप को बेड ब्रेथ की शर्मिंदगी न उठानी पडे.
कभीकभी दांतों में गहरा छेद हो जाता है, जिस में खाना फंस जाता है. अगर इसे साफ न किया जाए, तो वही खाना सड़ कर बदबू पैदा करता है.
कुछ दवाइयां जैसे ऐंटीहिस्टेमीन, ब्लड प्रेशर की दवा, ऐंटीडिप्रेसेंट आदि मुंह सूखा देती हैं, जिस से बैक्टीरिया बढ़ते हैं और बदबू आती है.
मुंह की बदबू से छुटकारा पाने लिए जरूरी है, सही जानकारी, नियमित देखभाल और समयसमय पर जांच.