ये ग्रूमिंग टिप्स, जो खूबसूरती में लगाएंगे चार चांद
Grihshobha team
अगस्त 22, 2026
www.grihshobha.in
सबसे पहले इस बात का ध्यान जरुर रखे कि आपकी आपकी स्किन कैसी है उसी के अनुसार अपनी स्किन की देखभाल करें.
हर दिन हेवी मेकअप करके ऑफिस या कहीं बाहर जाना अच्छा नहीं होता. साथ ही मेकअप बिल्कुल भी ना करना भी ठीक नहीं. ऐसे में आप लाइट मेकअप करें.
हर समय एक हेयर स्टाइल रखने आपकी पेर्सोनैलिटी पर इफ़ेक्ट पड़ता है. साल में या हर 6 महीने हेयर कट जरूर करवाएं इससे आपको परफेक्ट लुक मिलेगा.
बॉडी ओडोर व्यक्ति के आत्मविश्वास और आत्म-सम्मान को प्रभावित करता है, इसलिए अपने लिए अच्छी क्वालिटी का परफ्यूम, डियो चुनें.
अब हर बॉडी शेप पर सभी कपड़े सूट नही करते. ऐसे में कपड़ों का चुनाव अपनी बॉडी टाइप के अनुसार ही करना चाहिए.