स्‍कैल्प के पसीने से छुटकारा दिलाएंगे ये प्रोडक्ट


Grihshobha team मई 12, 2026 www.grihshobha.in

स्कैल्प वाइप्स (Scalp Wipes) उन लोगों के लिए एक बेहतरीन औन द गो (On-the-go) सोल्यूशन हैं जो बारबार बाल नहीं धो सकते या जिन्हें अत्यधिक पसीना आने की समस्या है.

एप्पल साइडर विनेगर से अपने सिर को धोएं. यह आप के स्कैल्प के पीएच संतुलन करने और खुजली को कम करने में मदद कर सकता है.

टी ट्री औयल में प्राकृतिक रूप से ऐंटीफंगल और ऐंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो रूसी और सिर की त्वचा में खुजली जैसी परेशानी से मुक्ति दिलाते हैं.

क्लैरिफाइंग शैंपू पसीने और चिपचिपाहट से परेशान स्कैल्प के लिए एक डीप क्लीनिंग ट्रीटमैंट की तरह काम करता है.

बोटोक्स ब्यूटी ट्रीटमैंट है लेकिन इस से पसीना भी कम निकलता है. बोटोक्स के इंजेक्शन लगने से नसों की ऐक्टिविटी धीमी पड़ जाती है और इस का असर स्वैट ग्लैंड्स पर पड़ता है.