गर्मियों में त्वचा हो गई है रूखी और बेजान, तो फॉलो करें ये टिप्स


Grihshobha team मई 9, 2026 www.grihshobha.in

कपड़ों से रगड़ खाने पर भी बाजुओं और जांघों की त्वचा ड्राई होने लगती है. इसलिए गर्मियों में टाईट फिटिंग के कपड़े न पहनें.

एडि़यां फटना इस मौसम में आम है. नंगे पैर चलने या पीछे से खुले फुटवियर पहनने से यह समस्या बढ़ती है. इसलिए एडि़यों पर मौइश्चराइजर लगा कर इन्हें नम बनाए रखें.

पसीने के साथ त्वचा की नमी बनाए रखने वाला जरूरी औयल भी निकल जाता है जिस से त्वचा शुष्क होने लगती है.

सख्त साबुन और ऐंटीबैक्टीरियल साबुन का इस्तेमाल न करें, क्योंकि ये त्वचा से प्राकृतिक तेल को सोख लेते हैं.

नारियल के तेल में मौजूद फैटी ऐसिड्स त्वचा को प्राकृतिक नमी देते हैं. सोने से पहले नारियल का तेल लगाएं. आप नहाने के बाद भी नारियल का तेल लगा सकते हैं.