गर्मियों में औयली स्किन से हैं परेशान, तो जरूर ट्राई करें ये होममेड Face Pack
Grihshobha teamअप्रैल 6, 2026www.grihshobha.in
केला, शहद और लैमन फेस पैक चेहरे पर अप्लाई करें.इस मिश्रण को चेहरे पर तब तक लगाए रखना है जब तक कि यह सूख न जाए.
पपीते का फेस पैक बनाने के लिए इसे अच्छी तरह मैश कर के इस में नीबू का रस मिलाएं और फिर करीब 20 मिनट तक चेहरे पर लगाए रखने के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें.
मुलतानी मिट्टी में गुलाबजल मिला कर चेहरे पर लगाने से त्वचा से औयल भी निकल जाता है और वह कोमल भी बन जाती है.
तैलीय त्वचा से छुटकारा पाने के लिए आप ऐलोवेरा में शहद मिला कर चेहरे पर लगाएं. यह फेस पैक यकीनन लाभकारी सिद्ध होगा.
1 चम्मच शहद में अंडे की सफेदी मिला कर चेहरे पर लगाएं. 8-10 मिनट लगा रहने के बाद चेहरे को धो लें.